शहर

Valsad Road Accident: गुजरात के वलसाड में कार-ट्रक की भीषण टक्कर, 7 लोगों की मौत

Valsad Road Accident: गुजरात के वलसाड जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। यह हादसा कपड़ाड़ा (Kaprada) क्षेत्र में ट्रक और कार की जोरदार टक्कर के बाद हुआ।कप्राडा तहसीलदार के मुताबिक, ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर ही कई लोगों की जान चली गई, जबकि अन्य को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

Image

वलसाड में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई।

Photo : ANI

Valsad Road Accident: गुजरात के वलसाड में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। यह हादसा कपड़ाड़ा (Kaprada) क्षेत्र में ट्रक और कार की जोरदार टक्कर के बाद हुआ।

कप्राडा तहसीलदार के मुताबिक, ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर ही कई लोगों की जान चली गई, जबकि अन्य को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

हादसे में कार में सवार परिवार के पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में एक महिला, एक युवती और पांच पुरुष शामिल हैं।

लापरवाही बनी हादसे की वजह

प्रशासन ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक आशंका तेज रफ्तार या लापरवाही की बताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और राहत दल ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और यातायात को बहाल कराया।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article