Delhi AQI: दिल्ली में GRAP-3 हटते ही फिर बिगड़ी हवा! उत्तम नगर में AQI 399 पहुंचा

दिल्ली में आज सुबह 7 बजे AQI 214 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में है। राजधानी में GRAP-3 की पाबंदियां हटा दी गई हैं, जिसके बाद हवा की गुणवत्ता में मामूली गिरावट देखने को मिली।

Delhi AQI Today: दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के तीसरे चरण की पाबंदियां हटाए जाने के अगले ही दिन हवा की गुणवत्ता में आंशिक गिरावट दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, आज सुबह करीब 7 बजे दिल्ली का ओवरऑल एक्यूआई 214 दर्ज किया गया, जो 'खराब' (Poor) श्रेणी में बना हुआ है। वहीं उत्तम नगर में AQI 400 के करीब पहुंच गया। यह दिल्ली का सबसे प्रदूषित हवा वाला इलाका दर्ज हुआ।

Delhi AQI (3)

दिल्ली में आज सुबह AQI 214 पर हुआ दर्ज

उत्तम नगर में सबसे खराब हवा

CPCB के मुताबिक, दिल्ली में आज सुबह करीब 7 बजे उत्तम नगर का AQI 399 रहा। यह ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है। वहीं, बुराड़ी क्रॉसिंग में AQI 286, चांदनी चौक में 292, वजीरपुर में 242, अलीपुर में 235, सोनिया विहार में 232, रोहिणी में 231, नरेला में 218, आनंद विहार में 208 और नांगलोई में 207 दर्ज किया गया। ये सभी इलाके ‘खराब’ श्रेणी में रहे।

End of Feed