बेमौसम बारिश से सुधरी दिल्ली की हवा, AQI ग्रीन जोन में पहुंचा

दिल्ली में रविवार की हुई बारिश के बाद आज सुबह एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) घटकर 97 पर पहुंच गया। बारिश के कारण हवा में मौजूद प्रदूषक कण कम हो गए। अगर 24 घंटे का औसत AQI इसी श्रेणी में रहता है तो यह इस साल पहली बार होगा जब दिल्ली की हवा संतोषजनक स्तर पर रिकॉर्ड होगी।

Delhi AQI: बेमौसम बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर की हवा में सुधार देखने को मिला है। सोमवार को एयर क्वालिटी घटकर ग्रीन जोन में पहुंच गई। आज सुबह दिल्ली का औसत एक्यूआई (AQI) 97 पर दर्ज किया गया, जिसे संतोषजनक श्रेणी में माना जाता है। बारिश की वजह से हवा में मौजूद धूल और प्रदूषक कण कम हो गए, जिससे लोगों को एयर पॉल्यूशन से कुछ राहत मिली है। अगर सोमवार को 24 घंटे का औसत AQI ‘संतोषजनक’ श्रेणी में बना रहता है, तो यह इस साल का पहला दिन होगा जब दिल्ली की हवा इस श्रेणी में दर्ज की जाएगी।

delhi - istock

सांकेतिक फोटो

दिल्ली में कहां-कितनी हुई बारिश

दिल्ली में रविवार सुबह कई इलाकों में हल्की बारिश देखन को मिली। मौसम विभाग के अनुसार सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटों में सफदरजंग में 0.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा लोधी रोड में 0.5 मिलीमीटर और आयानगर में 0.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं पालम और रिज इलाके में केवल ट्रेस यानी बेहद हल्की बारिश ही रिकॉर्ड की गई। बारिश के बाद तापमान में भी हल्की गिरावट हुई है, जिससे रविवार को गर्मी से काफी राहत महसूस हुई। आज सुबह में मौसम में ठंडक का एहसास बना रहा। मौसम विभाग ने आज दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना जताई है।

End of Feed