Delhi Pollution: हवा में बढ़ रहा प्रदूषण का जहर, इन इलाकों में AQI गंभीर, जानें दिल्ली में कब दस्तक देगी गुलाबी ठंड

Delhi Pollution: दिल्ली की हवा लगातार जहरीली हो रही है। दिवाली से ज्यादा छठ में प्रदूषण बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। पिछले कई दिनों से दिल्ली का एक्यूआई बेहद खराब स्तर पर बना हुआ है। साथ ही कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 पार भी दर्ज किया जा रहा है। दिल्ली के मौसम की बात करें तो अभी यहां सिर्फ सुबह और रात में ठंड का एहसास हो रहा है। दिन अभी भी गर्म बने हुए हैं।

Delhi Pollution: दिल्ली की हवा बेहद खराब श्रेणी में बरकरार है। शुक्रवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 383 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह 7:30 बजे तक औसत एक्यूआई 383 था। जबकि दिल्ली एनसीआर के शहर फरीदाबाद में 246, गुरुग्राम में 281, गाजियाबाद में 321, ग्रेटर नोएडा में 295 और नोएडा में 270 एक्यूआई रहा।

Delhi Air Pollution (4)

दिल्ली में प्रदूषण

16 इलाकों का AQI 400 पार

राजधानी दिल्ली के 16 इलाकों मे एक्यूआई का स्तर 400 से ऊपर बना हुआ है, जिसमें आनंद विहार में 415,अशोक विहार में 418, बवाना में 440, डीटीयू में 411, द्वारका सेक्टर 8 में 413, आईटीओ में 423, जहांगीरपुरी में 447, मुंडका में 428, नरेला में 404 नेहरू नगर में 413, न्यू मोती बाग में 427, पटपड़गंज में 402, पंजाबी बाग में 406, आर के पुरम में 406, रोहिणी में 439, सोनिया विहार में 404, विवेक विहार में 414 वजीरपुर में 434 एक्यूआई रहा।

End of Feed