ध्रुव राठी के खिलाफ मानहानि का केस, भगवान राम-सीता पर वीडियो दोबारा अपलोड करने का आरोप

यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ दिल्ली की साकेत कोर्ट में मानहानि का केस दायर किया गया है। आरोप है कि भगवान राम और माता सीता पर कथित विवादित वीडियो का हिस्सा सरकारी निर्देश के बावजूद दोबारा अपलोड किया गया।

Delhi News: यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ दिल्ली की साकेत कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया गया है। सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड अमिता सचदेवा के मुताबिक, यह मामला उस वीडियो से जुड़ा है, जिसमें कथित तौर पर भगवान राम और सीता के वनवास के दौरान मांस और शराब का सेवन करने का दावा किया गया था। मामले की अगली सुनवाई 5 नवंबर को होगी।

Dhruv rathee

यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज (File Photo | X: Dhruv Rathee)

अमिता सचदेवा के अनुसार, कुछ समय पहले ध्रुव राठी ने एक वीडियो पब्लिश किया था, जिसमें यह दावा किया गया था। इस वीडियो को लेकर पहले दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया गया था। उनके अनुसार, हाई कोर्ट ने भारत सरकार को वीडियो हटाने का निर्देश दिया था। इसके बाद 15 जुलाई 2026 को भारत सरकार ने यूट्यूब को वीडियो हटाने का निर्देश दिया और याचिका का निपटारा कर दिया गया था।

End of Feed