शहर

छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपों से टीचर बरी, अब हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे

अल्मोड़ा के विशेष सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो) श्रीकांत पांडेय ने पिछले सप्ताह रानीखेत के एक राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षक को संदेह का लाभ देते हुए आरोपों से बरी कर दिया। चिकित्सकीय परीक्षण में भी उनके साथ छेड़खानी की पुष्टि हुई है, इसलिए हम उच्च न्यायालय में अपील करेंगे-

Image

छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपों से टीचर बरी

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Uttarakhand News: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले की एक अदालत द्वारा एक सरकारी स्कूल के शिक्षक को छात्राओं से छेड़छाड़ करने के आरोपों से बरी करने के निर्णय को उच्च न्यायालय में चुनौती दी जाएगी। अल्मोड़ा के अभियोजन अधिकारी बिन्देश्वरी प्रसाद टम्टा ने बताया कि जिले के विशेष सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो) श्रीकांत पांडेय ने पिछले सप्ताह रानीखेत के एक राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षक को संदेह का लाभ देते हुए आरोपों से बरी कर दिया ।

स्कूल की 8 छात्राओं से छेड़छाड़

उन्होंने कहा कि इस मामले में हमने उत्तराखंड उच्च न्यायालय में अपील करने का फैसला किया है। टम्टा ने बताया कि वर्ष 2022 में अलग—अलग समय पर स्कूल की आठ छात्राओं ने शिक्षक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि अदालत में आठ शिकायतकर्ताओं में से पांच ने आरोपों को सही बताया जबकि तीन अन्य अपने बयान से पीछे हट गयीं।

उच्च न्यायालय में करेंगे अपील

मामले में 20 गवाह भी प्रस्तुत किए गए। उन्होंने बताया कि मामले में पॉक्सो के विशेष अभियोजक घनश्याम जोशी पेश हुए। टम्टा ने कहा कि चूंकि ज्यादातर बालिकाओं ने आरोपों को सही बताया है और चिकित्सकीय परीक्षण में भी उनके साथ छेड़खानी की पुष्टि हुई है, इसलिए हम उच्च न्यायालय में अपील करेंगे।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article