शहर

Gujarat News: आनंद जिला में गिरी दो मंजिला जर्जर ईमारत, बाल-बाल बचे लोग; देखें Video

गुजरात के आनंद जिला में एक दो मजिला इमारत ढह गई। यह इमारत काफी पुरानी और जर्जर हालत में थी। इस हादसे में को जनहानि नहीं हुई है। हालांक, हादसे पूरे इलाको में हड़कंप मच गया है-

Image

गुजरात में 2 मंजिला इमारत ढही

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Gujrat Building Collapse: गुजरात के आनंद जिला में एक बड़ी घटना हो गई। यहां खंभात पावर हाउस इलाके में एक दो मंजिला इमारत ढह गई। यह इमारत पुरानी दो मंजिला इमारत पुरानी और जर्जर थी। इस घटना से कोई हताहत नहीं है। हालांकि, आवाज के साथ इमारत गिरने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लेकिन, किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई। मिली जानकारी के अनुसार इस इमारत की हालत बहुत खराब थी।

बताया जा रहा है कि इस इमारत की नींव बहुत कमजोर थी। जिससे यह भरभराकर गिर पड़ी। इस घटना की वीडियो में आप साफ देखा जा सकता है कि किसी तरह से देखते-देखते ही पूरी इमारत ढह गई। चंद मिनटों में एक दो मंजिला इमारत ढहकर मलबे में तबदील हो गई।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article