मुंबई: मूक-बधिर महिला ने 16 साल बाद चुप्पी तोड़ी, महिलाओं से दरिंदगी करने वाला गिरफ्तार, होश उड़ा देगी ये कहानी

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 21, 2025, 01:07 PM IST

पुलिस के अनुसार, पश्चिमी उपनगर की निवासी पीड़िता ने व्हॉट्सएप समूह में शामिल अपने दोस्तों और सहकर्मियों के साथ वीडियो कॉल के दौरान सांकेतिक भाषा में बताया कि जब वह नाबालिग थी, तो आरोपी ने नशीली दवा देकर उसका यौन उत्पीड़न किया था। उसने अपने पति को भी पूरी बात बताई।

मुंबई में 16 साल पहले एक मूक-बधिर महिला से हुए यौन उत्पीड़न की शिकायत ने एक खौफनाक सच से पर्दा उठाया है, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया है। इस एक शिकायत ने ऐसे कुख्यात दरिंदे को बेनकाब किया है, जो न केवल कई महिलाओं का शोषण करता रहा, बल्कि उन्हें डराकर और ब्लैकमेल करके लंबे समय तक अपनी दरिंदगी छिपाता रहा। हाल में एक पीड़िता के चुप्पी तोड़ने के बाद आरोपी को 13 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की दरिंदगी का शिकार हुई एक अन्य महिला की आत्महत्या की कोशिश ने पीड़िता को भीतर तक झकझोर दिया और न्याय की उम्मीद में उसने सामने आकर अपनी आपबीती सुनाई।

Mumbai  news

दुष्कर्म का आरोपी 16 साल बाद गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर -(PTI)

2009 में हुआ था यौन उत्पीड़न

आत्महत्या की कोशिश की इस घटना से व्यथित होकर पीड़िता ने वीडियो कॉल के दौरान अपने दोस्तों को 2009 में उससे हुए यौन उत्पीड़न के बारे में बताया।

End of Feed