महीसागर पुलिस पर बड़ा हमला, लाठियों, कुल्हाड़ी से जवानों को किया घायल; जानें क्यों उग्र हुए लोग

गुजरात के महीसागर चुनावी पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस टीम पर जानलेवा हमला से कई जवान घायल हो गए। पुलिस द्वारा अपनी पहचान बताने के बावजूद भीड़ उग्र हो गई और लाठियों, कुल्हाड़ी व अन्य हथियारों से हमला कर दिया।

महीसागर : जिले के संतारामपुर तहसील में एक गंभीर घटना सामने आई है, जहां चुनावी पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया गया। बटकवाड़ा गांव के पास हुई इस वारदात ने इलाके में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, संतारामपुर पुलिस की टीम स्थानीय स्वराज्य चुनाव को ध्यान में रखते हुए बटकवाड़ा से फतेपुरा जाने वाले रास्तों पर पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक सामान लेकर जाते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया, लेकिन उन्होंने रुकने के बजाय भागने की कोशिश की।

Attack on Mahisagar Police

महीसागर पुलिस पर बड़ा हमला

पुलिस टीम ने तुरंत बाइक का पीछा शुरू किया और रजत फलिया तक पहुंच गई। यहाँ बाइक सवार अपनी गाड़ी नदी किनारे छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने गांव में शोर मचाया, जिससे कुछ ही समय में 15 से 20 लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

End of Feed