Damoh News: दमोह में लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़, फर्जी शादी कर लाखों की ठगी; 3 आरोपी गिरफ्तार

Damoh Looteri Bride Gang News: दमोह पुलिस ने फर्जी शादियां कर लोगों से ठगी करने वाले कथित लुटेरी दुल्हन गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी पहले से जेल में है।

Damoh Looteri Bride Gang News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले में फर्जी शादी कर लोगों को ठगने वाले कथित लुटेरी दुल्हन गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं गिरोह का एक अन्य आरोपी इसी तरह के मामले में पहले से जेल में बंद है। शिकायतकर्ता के अनुसार, शादी के नाम पर आरोपियों ने 1.70 लाख रुपये नकद और 2.40 लाख के जेवर लिए थे। गिरोह के कई राज्यों में सक्रिय होने की जानकारी सामने आई है।

wedding scam

फर्जी शादी का खेल! दमोह पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

शादी के नाम पर 4.10 लाख रुपये की ठगी

यह मामला देहात थाना क्षेत्र की सागर नाका चौकी पुलिस का है। पुलिस के मुताबिक, बांसा तारखेड़ा निवासी रामकौशल विश्वकर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि गांव के नर्मदा पटेल और जैसीनगर थाना क्षेत्र के कनेरा निवासी नीरज पटेल व मालती पटेल ने उसकी शादी जबलपुर निवासी खुशबू राजपूत नाम की युवती से कराने की बात कही। इसके बाद 20 अप्रैल को रानगिर मंदिर में दोनों की शादी कराई गई। आरोप है कि शादी के नाम पर पीड़ित से 1 लाख 70 हजार रुपये नकद और 2 लाख 40 हजार रुपये के जेवर लिए गए।

End of Feed