Damoh (MP) Dress Code: गजब है... सरकारी दफ्तर में जींस, टी-शर्ट पर लगी रोक, जानें क्या ड्रेस पहन सकते हैं

Damoh Dress Code: दमोह के कलेक्टर ने सरकारी दफ्तरों में काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए फॉर्मल ड्रेस पहनने के आदेश देते हुए जींस और टी-र्शट पहनने पर रोक लगा दी है।

Damoh Dress Code: मध्य प्रदेश के दमोह में सरकारी दफ्तरों में जींस और टी-शर्ट जैसे कैजुअल कपड़ों को पहनकर जाने वाले लोगों के लिए एक बड़ी चुनौती सामने आ गई है। यहां सरकारी दफ्तरों में काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के जींस, टी-शर्ट पहनने पर रोक जो लग गई है। दमोह के कलेक्टर द्वारा सरकारी दफ्तरों में फॉर्मल ड्रेस पहनने का आदेश जारी किया गया है। कलेक्टर ने अधिकारियों और कर्मचारियों से फॉर्मल कपड़े पहने की अपील करते हुए आदेश का पालन न करने वालों पर कार्यवाही करने की बात कही है। सरकारी दफ्तरों में कैजुअल कपड़े यानी जींस, टी-शर्ट आदि पर रोक लगाने के आदेश के बाद सभी अधिकारियों में खलबली मच गई है।

Damoh Collector Ban Jeans T-shirts in Government Offices

सरकारी दफ्तर में जींस, टी-शर्ट पर लगी रोक

जींस, टी-शर्ट पर लगी रोक

दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने जींस, टी-शर्ट पहनकर कर कार्यालयों में आने पर रोक लगाई है। उन्होंने सरकारी दफ्तरों में कार्यरत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए फॉर्मल ड्रेस पहनने का आदेश जारी किया है। इस दौरान यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी फॉर्मल की जगह कैजुअल कपड़ों में ऑफिस आता है, तो इसे अनुशासनहीनता माना जाएगा और प्रशासनिक कार्यवाही की जाएगी।

End of Feed