चक्रवात 'अर्नब' का तांडव! आंध्र प्रदेश में 5 लोगों की मौत, फसलों को नुकसान, ओडिशा में भारी बारिश का कहर

चक्रवात अर्नब ने आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी तबाही मचाई। आंध्र प्रदेश में तूफान से जुड़ी घटनाओं में पांच लोगों की मौत हुई। वहीं ओडिशा में 43,827 लोगों को राहत केंद्रों में पहुंचाया गया।

Cyclone Arnab: चक्रवात अर्नब ने आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी तबाही मचाई है। आंध्र प्रदेश में तूफान से जुड़ी घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई जिलों में पेड़, बिजली के खंभे उखड़ गए और सड़कें जलमग्न हो गईं। वहीं, ओडिशा के दक्षिणी जिलों तूफान के प्रभाव से भारी से अत्यधिक भारी बारिश हुई। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने दावा किया है कि अग्रिम तैयारियों और समय पर लोगों को सुरक्षित निकालने के कारण राज्य में 'शून्य जनहानि' का लक्ष्य हासिल कर लिया गया है।

typhoon

सांकेतिक फोटो

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, अर्नब ने बुधवार सुबह करीब 2 बजे से 8 बजे के बीच आंध्र प्रदेश और यनम तट को पार किया। इस दौरान तूफान की अधिकतम निरंतर हवा की रफ्तार 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटा थी। बाद में यह कमजोर होकर गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया। बुधवार रात जारी बुलेटिन के अनुसार, इसके आगे उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने और धीरे-धीरे कमजोर होने का अनुमान था।

End of Feed