Bareilly News: दोस्तों के साथ मछली पकड़ने गया किशोर, मगरमच्छ ने पानी में खींचा, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

Bareilly News: बरेली के थाना क्योलड़िया क्षेत्र के जरफा मोहनपुर गांव का एक युवक अपने दोस्तों के साथ नदी किनारे मछली पकड़ने गया था। उसी दौरान मगरमच्छ ने उसे पानी में खींच लिया। मौके पर पहुंची पुलिस युवक की तलाश कर रही है।

Bareilly News: नदी किनारे दोस्तों के साथ मछली पकड़ने गए एक युवक को मगरमच्छ ने पानी में खींच लिया। दोस्तों ने युवक को बचाने की कोशिश की लेकिन उनका प्रयास नाकामयाब रहा। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने नदी में युवक को खोजा लेकिन उसका कुछ पता नहीं लगा। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की गई। ये घटना बरेली के थाना क्योलड़िया क्षेत्र के जरफा मोहनपुर ग्राम की है। यहां मगरमच्छ के निकलने और युवक को पानी में खींचने की घटना से दहशत का माहौल है। पुलिस ने बताया कि जरफा मोहनपुर ग्राम के अलावा ग्राम मरगापुर मजरिया में भी मगरमच्छ दिखाई दिया था।

Bareilly News

मछली पकड़ने गए किशोर को मगरमच्छ ने पानी में खींचा

End of Feed