Meerut Road Accident: उत्तर प्रदेश में मेरठ के लालकुर्ती थाना क्षेत्र में राजकीय इंटर कॉलेज के सामने एक ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार को टक्कर मारी। ट्रैक्टर ने स्कूटी को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि उस पर सवार व्यक्ति दूर जाकर गिरा। ये पूरा हादसा पास में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने स्कूटी सवार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। स्कूटी सवार की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि घायल शख्स ऑटोमोबाइल कंपनी में कर्मचारी है। बता दें कि ट्रैक्टर चालक फरार है।
शहर
Meerut Road Accident: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार को मारी जोरदार टक्कर, CCTV में कैद हुई पूरी घटना
- Authored by: वर्षा कुशवाहा
- Updated Jul 14, 2024, 07:17 AM IST
