रेल लाइन पर कहां से आया मगरमच्छ? ट्रेन की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत

Crocodile: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में रेलवे लाइन पर आ जाने के कारण एक मगरमच्छ की ट्रेन से कट कर मौत हो गई। घटनास्थल से कुछ दूरी पर गर्रा और खनौत दो नदियां बहती हैं, लेकिन इनमें मगरमच्छ नहीं पाये जाते हैं। ऐसे में यह मगरमच्छ आखिर कहां से आया?

KEY HIGHLIGHTS
  • रेल लाइन पर कैसे पहुंचा मगरमच्छ?
  • क्या बाढ़ के चलते नदी में आया मगरमच्छ।
  • मगरमच्छ का हो रहा पोस्टमार्टम।

Crocodile: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से मंगलवार को एक दर्दनाक खबर सामने आई। बता दें कि शाहजहांपुर जिले में रेलवे लाइन पर एक मगरमच्छ के आ जाने की वजह से ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई।

crocodile

मगरमच्छ (प्रतीकात्मक तस्वीर)

मगरमच्छ की मौत

वन विभाग के एक अधिकारी ने रेल लाइन पर मगरमच्छ के दो टुकड़ों में कटा हुआ मिलने की जानकारी दी। वन विभाग के उप रेंजर अजय सिंह राणा ने बताया कि आज सुबह रौजा रेलवे स्टेशन के पास किसी ट्रेन से एक मगरमच्छ की कट कर मौत हो गयी। पटरी पर मगरमच्छ दो टुकड़ों में कटा हुआ मिला।

End of Feed