पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास हादसे का शिकार, आरती करते समय दुपट्टे में आग लगने से झुलसीं

उनके भाई गोपाल शर्मा ने बताया कि गिरिजा आरती कर रही थीं, इसी दौरान उनके दुपट्टे में नीचे जलते दीपक से आग लग गई। परिवार के सदस्य उन्हें अस्पताल ले गए।

Girija Vyas: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास सोमवार को राजस्थान के उदयपुर शहर में अपने घर में आरती करते समय झुलस गईं। गिरिजा व्यास (79) को उदयपुर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया और आगे के इलाज के लिए उन्हें अहमदाबाद रेफर कर दिया गया।

Girija vyas

गिरिजा व्यास झुलसीं

दुपट्टे में लगी आग

उनके भाई गोपाल शर्मा ने बताया कि गिरिजा आरती कर रही थीं, इसी दौरान उनके दुपट्टे में नीचे जलते दीपक से आग लग गई। परिवार के सदस्य उन्हें अस्पताल ले गए। घर में ही काम कर रहे लोगों ने उन्हें संभाला और आग को बुझाया। गिरिजा व्यास की बहू हितांशी शर्मा का कहना है कि गणगौर की पूजा करने के बाद नीचे जल रहे दीपक से चुन्नी ने आग पकड़ ली।

End of Feed