शहर

कल का मौसम 1 April 2025: देश में मौसम का उतार-चढ़ाव, कहीं धूप की तपिश तो कहीं राहत की फुहारें

Kal Ka Mausam, 1 April 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: मौसम विभाग के अनुसार कल यानी मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहने वाला है। हालांकि दिन में तेज धूप के कारण गर्मी परेशान करेगी। वहीं राजस्थान में आने वाले दिनों में बारिश की संभावना जताई गई है। पहाड़ी राज्यों की बात करें तो उत्तराखंड में आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने वाला है। आगामी दिनों में यहां बारिश की संभावना नही है।

Image

कल का मौसम

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा): उत्तर भारत में मौसम लगातार करवट ले रहा है। कभी धूप की तपिश और तेज गर्मी परेशान कर रही है। कभी तेज हवाओं के चलने से थोड़ी राहत मिल रही है। दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में मार्च में ही गर्मी का सितम शुरू हो चुका है। हालांकि उत्तर भारत में चल रही ठंडी हवाओं के कारण तापमान में हल्की गिरावट आई है। इसी वजह से कई जगहों का तापमान पिछले तीन दिनों से 40 डिग्री से आगे नहीं बढ़ा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में राजस्थान में बारिश की संभावना जताई है। वहीं यूपी-दिल्ली में गर्मी बढ़ने के आसार हैं। आइए जानते हैं कि कल यानी मंगलवार को मौसम का हाल कैसा रहने वाला है:

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में पिछले कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। आज भी ऐसा ही मौसम बना हुआ है। सुबह और शाम में तेज हवाओं का भी प्रभाव है। सोमवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री अधिक 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार कल यानी मंगलवार को दिल्ली में मौसम साफ रहने वाला है। वहीं दिन में 10 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा सकता है।

यूपी में गर्मी का सितम शुरू

उत्तर प्रदेश में गर्मी ने जोर पकड़ लिया है। दिन में चिलचिलाती धूप निकल रही है। जिस कारण लोग दोपहर में बाहर जाने से बचने लगे हैं। हालांकि रात में हवा चलने से थोड़ी राहत महसूस हो रही है। इस बार मार्च में ही भीषण गर्मी का एहसास हो रहा है। कई जिलों में अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री के पार पहुंच गया। आने वाले दिनों में तापमान और ऊपर चढ़ने की संभावना है। अप्रैल माह की शुरुआत भी तेज धूप के साथ ही होने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार यूपी में कल यानी 1 अप्रैल से 5 अप्रैल तक मौसम साफ रहने की संभावना है।

राजस्थान में बारिश की दस्तक

राजस्थान के अनेक भागों में अगले कुछ द‍िन बादल छाए रहेंगे। साथ ही हल्की बारिश की भी संभावना है। मौसम केंद्र जयपुर के एक प्रवक्ता के अनुसार राज्य के दक्षिण-पूर्वी भागों में 31 मार्च से तीन अप्रैल तक बादल छाए रहने का अनुमान है। उदयपुर-कोटा संभाग में दो अप्रैल और जयपुर-अजमेर एवं कोटा संभाग में 3 अप्रैल को कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया कि आगामी चार से पांच दिन में न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसी तरह तीन से चार अप्रैल को दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में अधिकतम तापमान 41 डिग्री से 42 डिग्री सेल्सियस रह सकता है जो सामान्य से दो-तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है।

मध्य प्रदेश में ठंडी हवाओं से हल्की राहत

मध्य प्रदेश में गर्मी ने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। हालांकि पिछले कुछ दिनों से चल रही ठंडी हवाओं ने हल्की राहत दिलाई है। जिस कारण कई जिलों के तापमान में भी कमी देखने को मिली है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसे मंडला में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम तापमान राजगढ़ में रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तराखंड में साफ रहेगा मौसम

उत्तराखंड में मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों तक मौसम शुष्क बना हुआ है। जिस कारण तापमान में इजाफा देखने को मिल रहा है। फिलहाल न्यूनतम तापमान सामान्य से कम होने के कारण रात में हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। उत्तराखंड में फिलहाल मौसम साफ रहने वाला हैं। अगले कुछ दिनों तक यहां बारिश की कोई संभावना नहीं है। जिस कारण तापमान में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है।

देश में कहां-कितना रहेगा तापमान

शहरअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
दिल्ली3214
लखनऊ3619
पटना3924
जयपुर3517
भोपाल3618
मुंबई3722
बेंगलुरु3624
कोलकाता3924
अहमदाबाद3723
जम्मू2413
Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article