Firozabad में कलेक्शन एजेंट से लूटपाट का मामला, पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश रॉबिन गिरफ्तार

यूपी के फिरोजाबाद में कलेक्शन एजेंट से लूटपाट करने वाले आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

फिरोजाबाद : फिरोजाबाद में पिछले दिनों एक कलेक्शन एजेंट के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले शातिर बदमाश की बुधवार की सुबह मुठभेड़ हो गई। जानकारी के मुताबिक, पुलिस से घिरता देख आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस की ओर से भी गोलियां चलाई गई, जिससे उसके पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Robin Encounter in Firozabad

फिरोजाबाद में एनकाउंटर

एसपी ग्रामीण त्रिगुण विशेन का कहना है कि बीती 3 जुलाई को एक कलेक्शन एजेंट के साथ लूटपाट की घटना हुई थी। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और एक अन्य आरोपी रॉबिन निवासी राम गढ़ को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी लोकेशन की सूचना मिली थी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी ने टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल हो गया।

End of Feed