दिल्ली में खौफनाक वारदात, एकतरफा प्यार में युवती के सिर पर मारी गोली; आरोपी सहकर्मी फरार

नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली के केशवपुरम में एकतरफा प्यार में सहकर्मी ने 20 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी फरार, पुलिस की दबिश जारी।

दिल्ली : केशवपुरम इलाके से बुधवार की रात एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एकतरफा प्यार में पागल युवक ने अपनी ही सहकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने शुरू किए।

Delhi Murder Case

दिल्ली में युवती की हत्या (प्रतीकात्मक फोटो-Istock)

क्या है पूरा मामला?

प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी और 20 वर्षीय मृतका एक ही इमारत में कार्यरत थे। आरोपी युवक युवती से एकतरफा प्यार करता था, जिसे लेकर अक्सर विवाद होता था। बुधवार शाम को युवक ने मौका पाकर युवती पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया।

End of Feed