CM योगी की सिंगापुर-जापान यात्रा आज से होगी शुरू, यूपी में विदेशी तकनीक लाने की बड़ी कवायद; जानें खास बातें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार शाम को सिंगापुर और जापान के चार दिवसीय दौरे पर रवाना हो रहे हैं। इस यात्रा का उद्देश्य यूपी को 'भारत का मैन्युफैक्चरिंग हब' बनाना और वैश्विक दिग्गजों जैसे गूगल, सुजुकी और तोशिबा को प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करना है। मुख्यमंत्री इस दौरान डेटा सेंटर, रिन्यूएबल ऊर्जा और ऑटोमोबाइल सेक्टर में निवेश की संभावनाओं पर 33 ग्लोबल कंपनियों के साथ चर्चा करेंगे।

Yogi Singapore-Japan Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को सिंगापुर और जापान की अपनी चार दिवसीय यात्रा पर रवाना हो रहे हैं। इस विदेश दौरे का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश को भारत के 'मैन्युफैक्चरिंग हब' के रूप में वैश्विक मंच पर स्थापित करना और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन डॉलर बनाने की दिशा में विदेशी निवेश आकर्षित करना है।

yogi adityanath japan singapore visit

गूगल, सुजुकी और तोशिबा समेत 33 बड़ी कंपनियों से होगी सीधी बात (फाइल फोटो | PTI)

निवेश और औद्योगिक विस्तार पर नजर

मुख्यमंत्री का यह दौरा 23 से 26 फरवरी तक चलेगा, जिसमें वे दो दिन सिंगापुर (23-24 फरवरी) और दो दिन जापान (25-26 फरवरी) में बिताएंगे। यह साल 2017 की म्यांमार यात्रा के बाद सीएम योगी का पहला आधिकारिक विदेश दौरा है। इस दौरान वे दुनिया की 33 बड़ी दिग्गज कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे, जिनमें सिंगापुर की 25 और जापान की 8 कंपनियां शामिल हैं। इन मुलाकातों में मुख्य रूप से डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर, रिन्यूएबल एनर्जी, एग्रीबिजनेस और ऑटोमोबाइल जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी।

End of Feed