'महाकुंभ में डमरू और त्रिशूल का दर्शन जरूर करें', CM योगी ने की खास अपील

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल ने मंगलवार को प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ में लोगों से भगवान शिव के विशालकाय डमरू और त्रिशूल के दर्शन करने की अपील की है। बता दें हर 12 साल में आयोजित होने वाला महाकुंभ इस बार 13 जनवरी से 26 फरवरी, 2025 के बीच प्रयागराज में आयोजित होगा-

Mahakumbh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय ने मंगलवार को लोगों से प्रयागराज में महाकुंभ में पहुंचकर कांस्य और अन्य धातुओं से निर्मित भगवान शिव के विशालकाय डमरू और त्रिशूल का दर्शन करने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा “लोक आस्था के महापर्व 'प्रयागराज महाकुम्भ' में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अनेक मनभावन गंतव्य विकसित किए गए हैं।”

'महाकुंभ में डमरू और त्रिशूल का दर्शन जरूर करें', CM योगी ने की खास अपील

शिव का विशालकाय डमरू और त्रिशूल

End of Feed