जनता दर्शन में CM योगी ने सुनी हर फरियादी की बात, बोले- जनपद स्तर पर ही सुलझाएं जनता की समस्याएं, टालमटोल पर होगी कार्रवाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में जनता दर्शन के दौरान अधिकारियों को जनपद स्तर पर ही समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने निवेशकों की समस्याओं पर भी सख्ती दिखाई और स्कूलों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने का आश्वासन दिया।

Lucknow News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ में 'जनता दर्शन' के दौरान प्रदेशवासियों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जन समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

lucknow janta darshan

जनता दर्शन के दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनते CM योगी

जनपद स्तर पर हो समाधान, लखनऊ आने की मजबूरी न हो

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में आए फरियादियों से बातचीत करते हुए एक महत्वपूर्ण अपील की। उन्होंने कहा कि नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सबसे पहले जनपद और मंडल स्तर पर तैनात अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे हर हाल में स्थानीय स्तर पर ही पीड़ितों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा, "यदि किन्हीं कारणों से स्थानीय स्तर पर समाधान नहीं होता, तभी जनता लखनऊ आए।"

End of Feed