ग्रेटर नोएडा में सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन, NCR के लोगों को मिलेगा लाभ; CM योगी ने कही ये बात

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में आधुनिक सुविधाओं से लैस केडीएसजी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन कर आम जनता को बड़ी राहत दी गई है। इससे क्षेत्र के नागरिकों को आधुनिक और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी।

ग्रेटर नोएडा : एनसीआर के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए गुरुवार को ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में बने केडीएसजी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अस्पताल का निरीक्षण भी किया और डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य सेवाओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान कपिल देव और गौतमबुद्ध नगर से सांसद महेश शर्मा भी मौजूद रहे।

CM Yogi inaugurat KDSG  Hospital

केडीएसजी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के उद्घाटन के दौरान सीएम योगी (@myogiadityanath)

सीएम योगी ने अपने संबोधन में डॉक्टरों के व्यवहार और आत्मविश्वास की अहमियत बताते हुए एक रोचक उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि जब कपिल देव गेंदबाजी करने मैदान में उतरते थे तो पाकिस्तान की टीम मैच शुरू होने से पहले ही आधा हार मान लेती थी। उसी तरह अगर डॉक्टर आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ मरीज का इलाज करें तो उसकी बीमारी आधी वहीं खत्म हो जाती है।

End of Feed