‘बेफिक्र होकर कराएं इलाज’, जनता दर्शन में CM योगी का बीमार लोगों को आर्थिक मदद का आश्वासन

गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने 150 लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक मदद का आश्वासन देते हुए उन्होंने अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही जमीन कब्जा और दबंगई के मामलों में कड़ी कार्रवाई करने का भी आदेश दिया।

गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 150 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगने आए लोगों को उन्होंने आश्वासन दिया और अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने जमीन कब्जा और दबंगई के मामलों में सख्त कार्रवाई करने के भी आदेश दिए। हर जरूरतमंदों को इलाज के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से मदद दी जाएगी।

Yogi Adityanath

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (File image)

सीएम ने 150 लोगों की सुनी फरियाद

सीएम योगी आदित्यनाथ होलिकोत्सव के मौके पर गोरखपुर पहुंचे हैं। जहां उन्होंने मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन में लगभग 150 लोगों से मुलाकात की। इस दौरान सीएम ने लोगों के पास जाकर एक-एक कर सबकी समस्याएं सुनी और त्वरित निस्तारण का भरोसा भी दिया। जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों से जूझ रहे कई लोग आर्थिक मदद की मांग लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन देते हुए कहा कि वे बेफिक्र होकर अच्छे अस्पताल में इलाज कराएं, सरकार उनको भरपूर आर्थिक सहायता देगी।

End of Feed