शहर

दुबई में फंसे कांग्रेस सांसद समेत सैकड़ों नागरिक, महाराष्ट्र सरकार ने बढ़ाया मदद का हाथ

अमेरिका-इजरायल-ईरान के बीच मिडिल ईस्ट में फंसे महाराष्ट्र के नागरिकों के लिए राज्य सरकार ने इमरजेंसी व्हाट्सएप हेल्पलाइन जारी की है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस लगातार हालात की निगरानी कर रहे हैं और केंद्र सरकार के साथ समन्वय बनाए हुए हैं। दुबई में कांग्रेस सांसद समेत महाराष्ट्र के सैकड़ों लोग फंसे हुए हैं।

Image

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस (File Photo)

Photo : PTI

Maharashtra News: महाराष्ट्र सरकार ने अमेरिका-इजरायल-ईरान संघर्ष के बीच मिडिल ईस्ट में फंसे राज्य के नागरिकों के लिए इमरजेंसी व्हाट्सएप हेल्पलाइन शुरू की है। अधिकारियों के अनुसार, ईरान युद्ध के चलते कई देशों के एयरस्पेस बंद हैं। जिसकी वजह से महाराष्ट्र के सैकड़ों लोग दुबई समेत विभिन्न स्थानों पर फंस गए हैं, हालांकि सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

महाराष्ट्र के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर

सरकार ने दुबई स्थित इंडियन पीपुल्स फोरम के साथ मिलकर फंसे हुए नगारिकों के लिए Whatsapp Helpline Number +971 50 365 4357 जारी किया है, ताकि जिन लोगों को मदद की जरूरत हो, वे इस नंबर पर संपर्क कर सकें। सीएम ऑफिस के मुताबिक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस खुद हालात पर नजर बनाए हुए हैं और लगातार संबंधित एजेंसियों के संपर्क में हैं। वे केंद्र सरकार के साथ भी लगातार समन्वय बनाए हुए हैं। महाराष्ट्र के मंत्री गिरिश महाजन को कोऑर्डिनेशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वेस्ट एशिया में कई एयरस्पेस बंद होने से फंसे यात्री

इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान पर बमबारी इस हफ्ते या जरूरत के अनुसार जारी रह सकती है। इस स्थिति को देखते हुए वेस्ट एशिया में कई एयरस्पेस बंद कर दिए गए हैं। जिससे अंतरर्राष्ट्रीय उड़ान सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। इस कारण कई यात्री फंस गए हैं।

कांग्रेस सांसद कल्याण काले भी दुबई में फंसे

अधिकारियों ने बताया कि महाराष्ट्र में और जगहों से फंसे लोगों का आंकड़ा एकत्र किया जा रहा है। दुबई में फंसे लोगों में कांग्रेस के जालना लोकसभा सांसद कल्याण काले भी शामिल हैं। वे ईरान में अमेरिकी-इजरायली हमले से एक दिन पहले दुबई गए थे। महाराष्ट्र सरकार ने भरोसा दिलाया है कि सभी नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 8 सितंबर 2026): पंजाबी बाग, वसंत कुंज, मंगोलपुरी सहित इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 8 सितंबर 2026): पंजाबी बाग, वसंत कुंज, मंगोलपुरी सहित इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल, देखें पूरा शेड्यूल