UP : ट्रेनिंग पूरी, अब मैदान में तैयार 986 महिला कॉन्स्टेबल, CM योगी 'महिला शक्ति' को देंगे सलामी

उत्तर प्रदेश पुलिस में ट्रेनिंग के बाद सेवा देने के लिए तैयार 986 महिला कॉन्स्टेबल को 26 अप्रैल को आयोजित होने वाली दीक्षांत परेड में सीएम योगी सलामी देंगे। इससे प्रदेशभर में महिला सशक्तीकरण का बड़ा संदेश जाएगा।

लखनऊ : आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती-2025 के तहत चयनित 60,244 आरक्षियों में से पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की आरटीसी में प्रशिक्षण प्राप्त 986 महिला रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षांत परेड 26 अप्रैल को रिजर्व पुलिस लाइंस, महानगर, लखनऊ में आयोजित होगी। परेड का निरीक्षण कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सलामी लेंगे। प्रशिक्षण के दौरान इन महिला आरक्षियों को आधुनिक पुलिसिंग से लेकर साइबर क्राइम तक का प्रशिक्षण दिया गया है।

CM Yogi Adityanath women constables passing out parade

सलामी देते सीएम योगी आदित्यनाथ (फोटो-ट्विटर)

कार्यक्रम सुबह करीब 8 बजे शुरू होगा और इसे प्रदेश के सभी जनपदों के पुलिस लाइंस, पीएसी वाहिनियों व प्रशिक्षण संस्थानों में लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। इससे एक साथ पूरे प्रदेश में महिला सशक्तीकरण के साथ-साथ पुलिस बल में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी का भी मजबूत संदेश जाएगा।

End of Feed