UP : जनता की समस्याओं पर योगी का एक्शन, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश; बोले-लापरवाही बर्दाश्त नहीं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को जनशिकायतों का तत्परता, संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। योगी ने कहा कि लापरवाही मिलने पर जवाबदेही तय की जाएगी

गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अधिकारियों को जनसमस्याओं के समाधान में तत्परता और संवेदनशीलता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है और इसके निस्तारण में किसी भी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए।

UP Government Transfers 18 IPS Officers

Yogi Adityanath, Uttar Pradesh CM

गोरखपुर दौरे पर आए मुख्यमंत्री ने मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आए करीब 150 लोगों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री खुद लोगों के बीच पहुंचे और एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने फरियादियों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा और उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है।

End of Feed