कोण्डापल्ली का बेली ब्रिज बदल रहा है बस्तर का नक्शा, मुख्यधारा से जुड़ रहे दूरस्थ गांव

बीजापुर जिले में अब तक 21 बेली ब्रिज बन चुके हैं। इन पुलों ने दूरस्थ गांवों को सड़क से जोड़ दिया है, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा, बाजार और रोजगार की राह आसान हुई है। अब पूरे साल आवागमन बना रहता है।

जहां कभी जंगलों और पहाड़ियों के बीच रास्ते खत्म हो जाते थे,वहां आज विकास की नई लहर दस्तक दे रही है। बस्तर के सुदूर इलाकों में पहुंचना एक चुनौती हुआ करता था, लेकिन अब वह तस्वीर तेजी से बदल रही है। बीजापुर जिले के कोण्डापल्ली में हाल ही में बना आधुनिक बेली ब्रिज इसी बदलाव का जीवंत प्रतीक है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के तहत इस पुल का निरीक्षण किया और इसे दूरस्थ बस्तर तक विकास,विश्वास तथा सुशासन का मजबूत सेतु बताया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आगे कहा कि हमारी प्राथमिकता अंतिम छोर तक विकास पहुंचाने की है। सड़कें और पुल केवल ढांचे नहीं होते, ये शिक्षा, स्वास्थ्य और बेहतर भविष्य की राह खोलते हैं।

कोण्डापल्ली में बने आधुनिक बेली ब्रिज का निरीक्षण करते सीएम साय।

कोण्डापल्ली में बने आधुनिक बेली ब्रिज का निरीक्षण करते सीएम साय।

इस दौरान उन्होंने पुल निर्माण में लगे इंजीनियरों और श्रमिकों की सराहना करते हुए उन्हें विकास यात्रा के असली नायकों का सम्मान दिया। श्रमिकों से बातचीत में उन्होंने उनके अनुभव भी सुने।

End of Feed