शहर

Surat Road Accident: सूरत सड़क हादसे में 7 की मौत; PM मोदी ने जताया दुख; मृतक के परिजनों को 2-2 लाख रुपये देना का ऐलान

Gujarat Road Accident: गुजरात के सूरत जिले में बारडोली के उवा-माणेकपोर गांव के पास दो महाराष्ट्र राज्य परिवहन (ST) की बसों और एक ट्रैक्टर के बीच भीषण ट्रिपल एक्सीडेंट हो गया, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई और करीब 15 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। धुलिया से सूरत जा रही एक बस ने आगे चल रहे ट्रैक्टर को टक्कर मारी, जिसके बाद वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर सामने से आ रही दूसरी एसटी बस से टकरा गई। टक्कर के बाद एक बस पलट गई और उसमें भीषण आग लग गई, जिससे कई यात्री अंदर ही फंस गए।

Image

Surat Road Accident: सूरत सड़क हादसे में 7 की मौत; PM मोदी ने जताया दुख; मृतक के परिजनों को 2-2 लाख रुपये देना का ऐलान

Gujarat Road Accident: गुजरात के सूरत जिले में बारडोली के उवा-माणेकपोर गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। महाराष्ट्र के दो राज्य परिवहन (ST) की बसों और एक ट्रैक्टर के बीच भीषण टक्कर (ट्रिपल एक्सीडेंट) हुई। इस टक्कर में 7 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। हादसा दो महाराष्ट्र राज्य परिवहन (एसटी) बसों और एक ट्रैक्टर के बीच टक्कर के कारण हुआ। दुर्घटना के बाद एक बस में आग लग गई, जिससे कई यात्री उसकी चपेट में आ गए। इस घटना पर पीएम मोदी ने दुख जताया है। वहीं, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये मुआवजा देना का ऐलान किया गया है।

कैसे हुआ हादसा?

चश्मदीदों और पुलिस से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, धुलिया से नवापुर होते हुए सूरत की तरफ आ रही महाराष्ट्र राज्य परिवहन की एक बस ने अपने आगे चल रहे एक ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद वह बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए सड़क के दूसरी तरफ चली गई और सामने से आ रही महाराष्ट्र की ही दूसरी एसटी बस से उसकी आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी भयानक थी कि एक बस सड़क पर कई पलटियां खा गई और देखते ही देखते उसमें भीषण आग लग गई, जिसके कारण कई यात्री बस के भीतर ही फंस गए और करीब 15 यात्री इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, धुलिया से नवापुर होते हुए सूरत आ रही महाराष्ट्र एसटी बस ने आगे चल रहे ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस डिवाइडर पार कर सामने से आ रही दूसरी महाराष्ट्र एसटी बस से जा भिड़ी। इसके बाद बस कई बार पलटी खाकर सड़क किनारे जा गिरी और उसमें आग लग गई।

अधिकारियों के अनुसार, जिस बस में आग लगी उसमें यात्रियों की संख्या अधिक थी। आग तेजी से फैलने के कारण कई यात्रियों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन फिलहाल सात मौतें अंतिम रूप से सामने आई हैं।

एक बस में सवार थे 24 यात्री

जानकारी के मुताबिक, बस नंबर MH-18-BZ-1258 में 24 यात्री सवार थे और इस बस को अपेक्षाकृत कम नुकसान पहुंचा है। दूसरी बस को ज्यादा नुकसान पहुंचा, हालांकि उसमें सवार यात्रियों की सटीक संख्या की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

हादसे में घायल हुए 17 लोगों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें से 7 घायलों को सूरत सिविल अस्पताल रेफर किया गया है। घायलों को सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। ट्रैक्टर चालक को भी सिर में चोट लगी है।

सूरत सिविल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टर लक्ष्मण तेलानी ने बताया कि बारडोली हादसे में घायल छह मरीज अब तक अस्पताल पहुंचे हैं। इनमें पांच मरीजों को सिर में चोट और फ्रैक्चर हैं। फिलहाल सभी की हालत स्थिर है, लेकिन पूरी जांच और इलाज के बाद ही उनकी स्थिति के बारे में स्पष्ट जानकारी दी जा सकेगी।

बस कई बार पलटी खाकर गड्ढे में जा गिरी

हादसे में बच गए एक यात्री दगडू ने बताया कि टक्कर के समय वह मोबाइल देख रहा था। अचानक जोरदार झटका लगा और बस कई बार पलटी खाकर गड्ढे में जा गिरी। इसके बाद बस में आग लग गई। जान बचाने के लिए वह पीछे की ओर से बाहर निकल आया, लेकिन उसका मोबाइल, आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य सामान बस में ही जल गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए तापी SP जसुभाई पटेल और सूरत रूरल SP समेत पुलिस का वरिष्ठ अमला मौके पर पहुंचा। बारडोली फायर ब्रिगेड की टीम ने राहत और बचाव कार्य चलाया तथा गैस कटर की मदद से बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे के कारण हाईवे पर लंबा ट्रैफिक जाम भी लग गया।

पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में ट्रैक्टर से टक्कर के बाद बस के नियंत्रण खोने और डिवाइडर पार कर दूसरी बस से भिड़ने की बात सामने आई है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article