'कूड़े के पहाड़ों' से मुक्ति की ओर दिल्ली, ओखला, गाजीपुर और सिंघोला में लगेंगे नए प्लांट

Delhi News: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट से ओखला, सिंघोला और गाजीपुर में नए कचरा निस्तारण संयंत्रों तथा गाजीपुर में बायोगैस प्लांट का शिलान्यास किया। सरकार का दावा है कि पिछले डेढ़ साल में 217.17 लाख मीट्रिक टन कचरे का निस्तारण कर करीब 100 एकड़ जमीन खाली कराई गई है।

Delhi News: दिल्ली को कूड़े के पहाड़ों से मुक्त बनाने की दिशा में सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को ओखला लैंडफिल साइट से वर्चुअल माध्यम के जरिए ओखला, सिंघोला और गाजीपुर में नए कचरा निस्तारण संयंत्रों का शिलान्यास किया। इसके साथ ही गाजीपुर में 300 टन प्रतिदिन क्षमता वाले बायोगैस प्लांट की भी आधारशिला रखी गई।

CM Rekha Gupta

दिल्ली को कूड़े के पहाड़ों से मिलेगी राहत

ओखला से गाजीपुर तक नए कचरा प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित किए जाएंगे

सरकार के मुताबिक, ओखला में 1400 टन प्रतिदिन, सिंघोला में 700 टन प्रतिदिन और गाजीपुर में 800 टन प्रतिदिन क्षमता वाले नए कचरा प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित किए जाएंगे। इन परियोजनाओं का उद्देश्य रोजाना निकलने वाले कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण करना और नए कूड़े के पहाड़ बनने से रोकना है।

End of Feed