गुरुग्राम के किसानों को राहत : बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से बर्बाद फसल का मिलेगा हर्जाना, जानिए कब तक खाते में आएगी रकम

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 17, 2023, 06:09 PM IST

Gurugram News : इस महीने हुई बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से किसानों को खासा नुकसान झेलना पड़ा था। प्रकृति की दोहरी मार से किसानों की 57 हजार एकड़ फसल बुरी तरह से प्रभावित हुई थी। इसे देखते हुए सीएम मनोहर लाल खट्टर ने किसानों को मुआवजे का आश्वासन दिया है।

Gurugram News : अप्रैल महीने की शुरुआत में हुई जोरदार बारिश और ओलावृष्टि से 10 हजार किसानों को बड़े नुकसान का सामना करना पड़ा था। बेमौसम बरसात के समय किसानों की तकरीबन 57 हजार एकड़ फसल प्रभावित हो गई थी। वहीं, जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया है कि बर्बाद हुई फसल में 70% भूमि का सत्यापन कर लिया गया है और जल्द ही मुआवजे की प्रकिया भी शुरू हो जाएगी।

Farmers

गुरुग्राम के किसान (सांकेतिक चित्र)

मई के अंत तक मिलेगा मुआवजा

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने नुकसान का दंश झेल रहे किसानों को मुआवजे को लेकर आश्वस्त किया। CM खट्टर ने भरोसा दिलाते हुए किसानों से कहा कि मई के अंत तक मुआवजे की राशि सभी पीड़ित किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। बता दें कि जिला प्रशासन के मुताबिक, गुरुग्राम में बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान का मुआवजा लेने के लिए 'ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल' पर 10 हजार किसानों ने आवेदन किया है। वहीं, डिप्टी सीएम दुष्यंत कुमार चौटाला (Dushyant Kumar Chautala) ने शनिवार को नष्ट फसलों के सत्यापन के कार्य की स्थिति जानी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े चौटाला ने न सिर्फ फसलों से हुए नुकसान का जायजा लिया, बल्कि राज्य की सभी मंडियों में हो रही रबी की फसल की खरीद का अपडेट भी लिया।

End of Feed