Delhi Police Action: 400 CCTV कैमरे, चश्मा और AI का कनेक्शन! मास्क पहनकर हिंसा फैलाने वालों की ऐसे हो रही पहचान

Jantar Mantar Violence: जंतर-मंतर के प्रदर्शन में 20 जुलाई को हुई हिंसा में दिल्ली पुलिस का एक्शन तेज हुआ है। FRS से 2,873 लोगों की पहचान के बाद अब मास्क पहने उपद्रवियों की तलाश की जा रही है।

Delhi Protest Violence: दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के दौरान 20 जुलाई को हुई हिंसा को लेकर जांच अब और तेज हो गई है। दिल्ली पुलिस अब फेस रिकग्निशन सिस्टम (FRS) के जरिए 2,873 लोगों की पहचान करने के बाद अब उन लोगों पर फोकस कर रही है, जिन्होंने प्रदर्शन के दौरान मास्क पहनकर उपद्रव किया था। पुलिस का मानना है कि कई लोग जानबूझकर अपनी पहचान छिपाने के लिए चेहरे ढककर पहुंचे थे।

delhi protest violence probe

मास्क पहनकर उपद्रव करने वालों पर कसा शिकंजा

CCTV फुटेज को खंगाल रही पुलिस

जांच में जुटी पुलिस प्रदर्शन के दौरान रिकॉर्ड हुए कई वीडियो और CCTV फुटेज को खंगाल रही है। अधिकारियों के मुताबिक, वीडियोज में साफ दिखाई दे रहा है कि चेहरे पर मास्क लगाए कुछ लोग पुलिसकर्मियों पर लाठी-डंडों से हमला कर रहे हैं। इन्हीं वीडियो के आधार पर ऐसे लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस करीब 400 CCTV कैमरों की फुटेज का विश्लेषण कर रही है। अलग-अलग कैमरों में कैद तस्वीरों और वीडियो को जोड़कर मास्क पहने लोगों की गतिविधियों का पूरा सीक्वेंस तैयार किया जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये लोग कहां से आए, किस रास्ते से प्रदर्शन स्थल तक पहुंचे, किन लोगों के संपर्क में रहे और हिंसा के बाद कहां गए।

End of Feed