शहर

UP में सपा विधायक के घर पर श्रम प्रवर्तन विभाग की छापेमारी; मुक्त कराई गई 14 वर्षीय नाबालिग लड़की

Child Labourer Rescue: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से पुलिस और श्रम प्रवर्तन विभाग ने लाह मजदूरी कर रही एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को मुक्त कराया। बता दें कि समाजवादी पार्टी के विधायक जाहिद बेग के घर पर पुलिस और श्रम प्रवर्तन विभाग की टीम ने छापा मारा और लड़की को मुक्त कराकर एक सामाजिक संस्था को सौंप दिया।

Image

सपा विधायक के घर पर श्रम विभाग की छापेमारी (फोटो साभार: https://x.com/zahidbegsp)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • श्रम विभाग ने लड़की को कराया मुक्त।
  • सामाजिक संस्था की देख-रेख में हैं लड़की।
  • पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Child Labourer Rescue: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में समाजवादी पार्टी (SP) के विधायक जाहिद बेग के घर में काम करने वाली 14 वर्षीय एक लड़की को पुलिस और श्रम प्रवर्तन विभाग ने छापेमारी के बाद मुक्त कराकर एक सामाजिक संस्था को देख-रेख के लिये सौंप दिया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय कुमार चौहान ने बुधवार को बताया कि सपा विधायक जाहिद बेग के घर में बाल मजदूरी कर रही लड़की को मंगलवार को भदोही पुलिस और श्रम प्रवर्तन विभाग के कर्मियों ने छापेमारी के बाद छुड़ाया था। उन्होंने बताया कि लड़की को श्रम प्रवर्तन अधिकारी जेपी सिंह और पुलिस की मानव तस्करी विरोधी इकाई (AHTU) ने बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष पीसी उपाध्याय के समक्ष पेश किया।

समिति ने आदेश दिया कि नाबालिग को ‘वन स्टॉप सेंटर’ सामाजिक संस्था की देखरेख में रखा जाए। श्रम प्रवर्तन अधिकारी जे. पी. सिंह ने बताया कि विभाग ने बच्ची को मुक्त कराया है लेकिन महकमा इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराएगा। बहरहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सपा विधायक जाहिद बेग के घर पर यह छापेमारी नौकरानी का काम करने वाली 18 वर्षीय एक लड़की का फांसी से लटका हुआ शव पाये जाने के बाद की गयी। पुलिस अधीक्षक मीनाक्षी कात्यायन ने मंगलवार को बताया कि नाजिया नाम की नौकरानी पिछले आठ वर्षों से बेग के घर में काम कर रही थी और उसने सोमवार को आत्महत्या कर ली।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article