Chhattisgarh News: कक्षा 4 के इंग्लिश पेपर में हुई चूक तो प्रधानाध्यापिका पर गिरी गाज, सस्पेंड

छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूल की प्रधानाध्यापिका को कक्षा चार के अंग्रेजी प्रश्नपत्र में एक सवाल के कारण धार्मिक भावनाएं आहत होने के आरोप निलंबित कर दिया गया है। वहीं प्रश्नपत्र की मॉडरेटर शिक्षिका को भी सेवा से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जांच के दौरान इस गलती को अनजाने में हुई चूक बताया गया है।

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में कक्षा चार के अंग्रेजी प्रश्नपत्र में एक सवाल से धार्मिक भावनाएं आहत होने के आरोप में एक सरकारी स्कूल की प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि प्रश्नपत्र की ‘मॉडरेटर’ संविदा महिला शिक्षक को सेवा से हटाने के लिए भी अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Chhattisgarh teacher

सांकेतिक फोटो (istock)

प्रधानाध्यापिका को क्या किया गया सस्पेंड

हाल ही में रायपुर संभाग के सरकारी स्कूलों में हुई अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के दौरान अंग्रेजी के प्रश्नपत्र में यह सवाल पूछा गया था “मोना के कुत्ते का क्या नाम है?” इसके चार विकल्प थे। इनमें से एक विकल्प ‘राम’ नाम दिया गया था, जिस पर आपत्ति जताई गई क्योंकि भगवान राम हिंदू धर्म में पूजनीय हैं। अन्य विकल्प थे — ‘बाला’, ‘शेरू’ और ‘कोई नहीं’। मामला सबसे पहले महासमुंद जिले में सामने आया। बाद में रायपुर संभाग के अन्य जिलों में भी विवाद खड़ा हो गया और दक्षिणपंथी संगठनों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। शिकायतों के बाद इस मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय जांच समिति गठित की गई।

End of Feed