शहर

Delhi: तुर्कमान गेट हिंसा मामले में हो रही ताबड़तोड़ गिरफ्तारी, पुलिस ने और दो को दबोचा; अबतक 18 गिरफ्तार

Turkman Gate Violence Case: दिल्ली पुलिस ने तुर्कमान गेट इलाके में हुई पत्थरबाजी के मामले में रविवार को दो और लोगों को गिरफ्तार किया, जिसके बाद कुल गिरफ्तार व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 18 हो गई। एक अधिकारी ने कहा कि इलाके पर कड़ी नजर रखने के लिए ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से व्यापक निगरानी की जा रही है।

Image

तुर्कमान गेट हिंसा मामले में पुलिस एक्शन तेज (फोटो साभार: ANI)

Photo : ANI

Turkman Gate Violence Case: दिल्ली पुलिस ने तुर्कमान गेट इलाके में हुई पत्थरबाजी के मामले में रविवार को दो और लोगों को गिरफ्तार किया, जिसके बाद कुल गिरफ्तार व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 18 हो गई। पुलिस ने बताया कि तुर्कमान गेट के संवेदनशील इलाकों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं और वहां पुलिस व अर्धसैनिक बल तैनात हैं।

अबतक कौन-कौन हुआ गिरफ्तार?

गिरफ्तार लोगों की पहचान मोहम्मद नावेद (44), मोहम्मद फैज (20), मोहम्मद उबैदुल्लाह (23), मोहम्मद आरिब (25), मोहम्मद काशिफ (25), मोहम्मद कैफ (23), मोहम्मद अदनान (37), समीर हुसैन (40), मोहम्मद अतहर (20), शहनवाज आलम (55), मोहम्मद इमरान (28), मोहम्मद इमरान उर्फ राजू (36), मोहम्मद अफ्फान (20), मोहम्मद आदिल (20), मोहम्मद आमिर हमजा (22), मोहम्मद उबैदुल्लाह (26), फहीम (30) और मोहम्मद शहजाद (29) के रूप में हुई है।

CCTV कैमरों से हो रही निगरानी

एक अधिकारी ने कहा कि इलाके पर कड़ी नजर रखने के लिए ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से व्यापक निगरानी की जा रही है। स्थिति शांतिपूर्ण और पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने बताया कि जांच जारी है और डिजिटल सबूतों का विश्लेषण किया जा रहा है। अधिकारी ने कहा कि इसके साथ ही, हिंसा से जुड़े मामलों में गलत सूचना फैलाने और पत्थरबाजी में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।

समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक, दिल्ली के रामलीला मैदान क्षेत्र में स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास छह और सात जनवरी की दरम्यानी रात को अवैध अतिक्रमण हटाने के दौरान हिंसा हो गई थी। इस दौरान कई लोगों ने पुलिसकर्मियों पर पत्थर और कांच की बोतलें फेंकी थीं, जिसमें क्षेत्र के थाना प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया और आंसू गैस के गोले छोड़े।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article