छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ में बड़ा हादसा, यात्री बस पेड़ से टकराई, 6 की मौत; 20 घायल; 5-5 लाख मुआवजे का ऐलान

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ में यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने से छ लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। यहां सेमरमथानी मोड़ के पास यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे दर्दनाक में छ लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 यात्री गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 30 यात्री सवार थे। यह बस मनेंद्रगढ़ से केल्हारी जा रही थी। मृतकों में चार महिलाएं बताई जा रही हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस हादसे पर दुख जताया है तथा मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह ने बताया कि यह हादसा दोपहर बाद सेमारमठानी मोड़ के पास हुआ। बस में 46 लोग सवार थे और वह मनेंद्रगढ़ से केलहारी गांव की ओर जा रही थी।

Manendragarh Bus Accident.

मनेंद्रगढ़ सड़क हादसा

सिंह ने एक घायल यात्री के बयान का हवाला देते हुए बताया कि शुरुआती जांच से ऐसा लगता है कि बस चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया था जिसके कारण बस सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में चार महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक सहित करीब 20 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 20 अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल लोगों में से दो को सरगुजा जिले के मुख्यालय अंबिकापुर के एक अस्पताल में और दो अन्य को चिरमिरी के जिला अस्पताल में भेजा गया है।

End of Feed