छत्रपति संभाजीनगर में पुलिसकर्मी की सनसनीखेज हत्या, घर में ही दफन मिला शव

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में एक पुलिसकर्मी की हत्या कर उसका शव घर में दफन किया गया। पुलिसकर्मी दो दिनों से लापता था। घर में खुदाई के दौरान उसका शव मिला। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है और संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Chhatrapati Sambhajinagar News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पुलिसकर्मी की हत्या कर उसके शव को जमीन में दफना दिया गया। यह घटना वैजापुर तालुका के बलहेगांव गांव की है, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। जिस व्यक्ति की हत्या हुई है, उनका नाम नानासाहेब रामजी दिवेकर बताया गया है। वह बलहेगांव का रहने वाला था और देवगांव रंगारी पुलिस स्टेशन में तैनात था।

Crime

सांकेतिक फोटो (PTI)

दो दिन से लापता था पुलिसकर्मी

नानासाहेब दिवेकर दो दिनों से लापता था। वह ड्यूटी पर गया था लेकिन उसके बाद घर नहीं लौटा। जब काफी समय तक कोई पता नहीं चला तो परिवार वालों की चिंता बढ़ गई। साथ ही पुलिस विभाग में भी हलचल मच गई। रिश्तेदारों और सहकर्मी पुलिसकर्मियों ने तलाश शुरू की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। रविवार को मामला तब और गंभीर हो गया, जब बलहेगांव स्थित उनके घर में कुछ संदिग्ध चीजें नजर आईं। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। शिउर पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और घर के आसपास की जांच शुरू की। जब जमीन में खुदाई की गई, तो सभी के होश उड़ गए। उसी जगह नानासाहेब दिवेकर का शव जमीन में दफन मिला।

End of Feed