दोस्त को पहले कार से उड़ाया, डंडे से सिर कुचलकर की हत्या, फिर सरेंडर करने खुद पहुंचा थाने

Chhatrapati Sambhajinagar News: छत्रपति संभाजीनगर के बजरंग चौक पर पुरानी रंजिश के चलते एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी। पहले कार से टक्कर मारी और फिर सिर कुचलकर हत्या के बाद आरोपी ने खुद सरेंडर कर दिया।

Chhatrapati Sambhajinagar News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में व्यापारिक वर्चस्व की लड़ाई और पुरानी रंजिश के चलते एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शहर के व्यस्त बजरंग चौक से बलिराम पाटिल चौक के बीच मुख्य सड़क पर गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे सैकड़ों लोगों की आवाजाही और भीड़ के सामने एक दोस्त ने ही अपने दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक की पहचान देवेश उर्फ बंटी चंद्रेश दीक्षित (37) के रूप में हुई है, जबकि संदिग्ध आरोपी का नाम उसका ही बचपन का दोस्त पवन दिलीप पाराशर है। सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पवन खुद चलकर सिडको पुलिस थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया।

chhatrapati sambhajinagar murder

टक्कर मारने के बाद लाठी से पीटकर हत्या

बचपन के दोस्त बने जानी दुश्मन

पुलिस से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, मृतक बंटी दीक्षित सिडको एन-7 इलाके में मेस चलाने के साथ-साथ अन्य व्यवसाय और सामाजिक कार्यों में सक्रिय था। वहीं, आरोपी पवन उसका बचपन का दोस्त था। दोनों ने एक ही स्कूल में साथ पढ़ाई की थी। कुछ समय पहले तक दोनों स्थानीय होटलों और बार में सुरक्षा गार्ड मुहैया कराने का काम भी साथ मिलकर करते थे। समय के साथ दोनों के बीच व्यापारिक वर्चस्व को लेकर मनमुटाव शुरू हो गया और धीरे-धीरे यह विवाद गहरी दुश्मनी में बदल गया। उनके बीच पहले भी कई बार झगड़े हो चुके थे।

End of Feed