छठ महापर्व पर बिहार में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, घाटों पर नहीं फोड़ सकेंगे पटाखे, निजी नावों पर रोक, हेल्पलाइन नंबर जारी

Chhath Puja 2026: बिहार में 13 से 16 नवंबर तक छठ घाटों के आसपास पटाखों की बिक्री और उन्हें फोड़ने पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही नहाय-खाय से सुबह के अर्घ्य तक निजी नावों के परिचालन पर रोक लगाने का निर्देश दिया है।

Chhath Puja 2026: छठ महापर्व (13 से 16 नवंबर) को लेकर बिहार सरकार ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। आपदा प्रबंधन विभाग (डीएमडी) ने सभी जिलों को निर्देश दिए हैं कि छठ घाटों और जलाशयों के आसपास पटाखों की बिक्री और उन्हें फोड़ने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाए। साथ ही नहाय-खाय से लेकर सुबह के अर्घ्य तक निजी नावों के परिचालन पर भी रोक रहेगी। विभाग की ओर से सोमवार को जारी बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर सभी जिलाधिकारियों (डीएम) को खतरनाक घाटों की पहचान कर वहां बैरिकेडिंग कराने और पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मियों व स्वयंसेवकों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया है।

Chhath Puja PTI

छठ पूजा (फोटो साभार- PTI)

13 से 16 नवंबर तक बिहार में सख्त नियम

बयान में कहा गया है, "नदी घाटों पर प्रशिक्षित गोताखोरों, तैराकों, मोटरबोट और जीवनरक्षक उपकरणों की तैनाती अनिवार्य रूप से की जाए। चिकित्सा दल, एंबुलेंस और त्वरित चिकित्सा कार्रवाई दल (क्यूएमआरटी) को भी तैयार रखा जाए।" निर्देशों में घाटों और वहां तक पहुंचने वाले रास्तों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने, जिला नियंत्रण कक्षों को 24 घंटे सक्रिय रखने तथा लाउडस्पीकर के माध्यम से लगातार जनसूचनाएं प्रसारित करने को भी कहा गया है।

End of Feed