Chennai Murder: CM विजय की पार्टी के बड़े नेता की बीच सड़क पर बेरहमी से हत्या, विपक्ष ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

Chennai Murder: चेन्नई के बेसंत नगर में सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) के पदाधिकारी और हिस्ट्रीशीटर कन्नन की शनिवार रात धारदार हथियारों से बीच सड़क पर दौड़ाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Chennai Murder: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के पॉश इलाके बेसंत नगर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने पूरे शहर में डर का माहौल पैदा कर दिया है। शनिवार की रात सत्तारूढ़ और तमिलनाडु के सीएम जोसेफ विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) के पदाधिकारी कन्नन को एक हथियारबंद गिरोह ने बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़कर धारदार हथियारों से मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के मुताबिक, मृतक कन्नन का पहले से ही आपराधिक इतिहास रहा है और वह एक 'हिस्ट्रीशीटर' था।

Chennai Besant Nagar Murder

चेन्नई में TVK पदाधिकारी की निर्मम हत्या

घटना की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस हमले का एक सीसीटीवी (CCTV) फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में हमलावर बेखौफ होकर हमला करते दिख रहे हैं। पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए इस हत्या के मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक जांच से लगता है कि यह कत्ल पुरानी रंजिश और बदले की भावना से किया गया है।

End of Feed