कानपुर सेंट्रल से निकलते ही पटरी से उतरी चौरीचौरा एक्सप्रेस, सुबह असम में भी हुआ था ऐसा ही हादसा

Chauri Chaura Express Derailed: ट्रेन संख्या 15003 अनवरगंज से गोरखपुर जाने वाली चौरीचौरा एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल से रवाना हुई ही थी कि उसके चार डिब्बे पटरी से उतर गए। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Chauri Chaura Express Derailed: कानपुर में शनिवार को बड़ा रेल हादसा टल गया। कानपुर सेंट्रल स्टेशन से निकलते ही चौरीचौरा एक्सप्रेस के चार डिब्बे पटरी से उतर गए। अचानक हुए इस हादसे से ट्रेन में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन में जोरदार झटका लगते ही यात्री घबरा गए और डिब्बों से बाहर निकलने लगे। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Chaura Chauri

कानपुर में पटरी से उतरी ट्रेन (indiarailinfo)

गोरखपुर के लिए रवाना हुई थी चौरी-चौरा एक्सप्रेस

जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 15003 अनवरगंज से गोरखपुर जाने वाली चौरीचौरा एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल से रवाना हुई ही थी कि उसके चार डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना कानपुर सेंट्रल के यार्ड के पास की बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल, रेलवे के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और चौरीचौरा एक्सप्रेस के पटरी से उतरे डिब्बे को दोबारा पटरी पर चढ़ाने के लिए प्रयास में जुटे हुए हैं। रेलवे की तकनीकी टीम क्रेन और अन्य उपकरणों की मदद से डिब्बे को ट्रैक पर लाने का काम कर रही है। इस दौरान कानपुर सेंट्रल से गुजरने वाली अन्य ट्रेनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई है। कई ट्रेनों को आसपास के स्टेशनों पर रोका गया है।

End of Feed