चारधाम यात्रियों के लिए जरूरी खबर... फिर शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा, मौसम ने डाला था अड़ंगा

Char dham yatra Helicopter Service: उत्तराखंड सरकार ने बताया कि चार धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा फिर से शुरू कर दी गई। खराब मौसम के चलते कुछ समय के लिए इसे रोक दिया गया था। लेकिन अब हेलीकॉप्टर सेवा बिना किसी रुकावट के चल रही है।

Char dham yatra Helicopter Service: उत्तराखंड में चार धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा को कुछ समय के लिए बंद किया गया था। जिसके बाद अब इसे फिर से शुरू कर दिया गया है। दरअसल मौसम खराब होने की वजह से हेलीकॉप्टर सेवा को कुछ समय के लिए रोक दिया गया था। लेकिन अब फिर से श्रद्धालु के लिए हेलीकॉप्टर सेवा चारों धामों के लिए बिना रुकावट के चल रही है।

Helicopter ride

सांकेतिक फोटो

सुचारू रूप से चल रही हेलीकॉप्टर सेवा

उत्तराखंड सरकार ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि चार धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा फिर से शुरू हो गई है। सरकार ने कहा कि खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर सेवा कुछ समय के लिए बंद कर दी गई थी। हालांकि अब देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीड्रोम से बद्रीनाथ और केदारनाथ समेत चारों धामों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा सुचारू रूप से चल रही है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस संबंध में ट्वीट करके बताया कि, "राज्य में चारधाम यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। अब तक 4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने धामों के दर्शन किए हैं। श्री केदारनाथ धाम के लिए भी हेली सेवाएं पूरी तरह चालू हैं।"

End of Feed