Char ham Yatra 2026: चारधाम यात्रा के लिए आज से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, 19 अप्रैल से यात्रा शुरू

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा के लिए आज से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। श्रद्धालु मोबाइल ऐप के जरिए सुबह 7 बजे से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। चारधाम यात्रा की शुरुआत 19 अप्रैल से होगी।

Chardham Yatra 2026: उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। आज से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो गई है। शुक्रवार सुबह 7 बजे से श्रद्धालु मोबाइल ऐप के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। अगले महीने से चारधाम यानी केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की तीर्थयात्रा शुरू होने वाली है। हर साल लाखों की संख्या में तीर्थयात्री इस तीर्थयात्रा में शामिल होते हैं। इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के यहां आने की संभावना जताई जा रही है।

char dham yatra

चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू (फाइल फोटो)

चारधाम यात्रा का ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कब से शुरू

आधिकारिक बयान के अनुसार, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 6 मार्च को सुबह 7 बजे से शुरू होगा। श्रद्धालुओं के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी जल्द ही शुरू होने वाली है। चारधाम यात्रा शुरू होने से दो दिन पहले यानी 17 अप्रैल से ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। इसके लिए ऋषिकेश, हरिद्वार और देहरादून में रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाए जाएंगे। सरकार ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए कई अन्य व्यवस्थाएं भी की हैं।

End of Feed