शहर

दिल्ली के 100 से ज्यादा इलाकों में आज कई घंटों तक नहीं आएगी बिजली, जानें अपनी कॉलोनी का अपडेट

पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के 100 से ज्यादा इलाकों में आज यानी शुक्रवार 6 मार्च को कई घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली कंपनियों ने पहले से ही शेड्यूल जारी कर दिया है। इसमें पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर, कृष्णा नगर, यमुना विहार, करावल नगर, के साथ ही दरियागंज, कड़कड़डूमा, मयूर विहार और चांदनी चौक सहित कई इलाके शामिल हैं।

Image

दिल्ली के कई इलाकों में कल नहीं आएगी बिजली, अपने इलाके का हाल जानें

पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में आज यानी शुक्रवार 6 मार्च को बिजली आपूर्ति कई घंटों के लिए बाधित रहेगी। इस दौरान प्रभावित इलाकों में सुबह से शाम तक बत्ती गुल रहेगी। इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रिब्यूशन कंपनियां अलग-अलग क्षेत्रों में नेटवर्क अपग्रेडेशन, केबल कनेक्शन, सिस्टम सुधार और मेंटेनेंस कार्य कर रही हैं, जिसके कारण निर्धारित समय पर बिजली कटौती की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार यह कटौती पहले से शेड्यूल की गई है और इसका उद्देश्य बिजली व्यवस्था को बेहतर और सुरक्षित बनाना है।

जिन प्रमुख इलाकों में शुक्रवार को कई घंटों तक बिजली की कटौती देखने को मिलेगी, उनमें कृष्णा नगर, यमुना विहार, करावल नगर, लक्ष्मी नगर, जीटी रोड, दरीयागंज, पटेल नगर, कड़कड़डूमा, मयूर विहार, पहाड़गंज और चांदनी चौक जैसे कई इलाके शामिल हैं। इन इलाकों में सुबह से लेकर शाम तक अलग-अलग समय पर बिजली की सप्लाई बंद रहेगी।

पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर क्षेत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सिस्टम सुधार कार्य के कारण राधे श्याम पार्क, स्वास्थ विहार, सुख विहार, गोविंद पुरा और गगन विहार जैसे इलाकों में बिजली नहीं आएगी। वहीं सुबह 10 बजे से 1 बजे तक ओल्ड सीलमपुर और रघुवरपुरा नंबर-2 में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक चंदर नगर ब्लॉक-C, पंडित पार्क और घोंडली इलाके में एसीबी रिप्लेसमेंट कार्य के चलते बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी।

यमुना विहार में भी आज नेटवर्क अपग्रेडेशन और अन्य तकनीकी कार्यों के चलते कई इलाकों में बिजली कटौती की जाएगी। यहां सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक मनुजपुर-भजनपुरा क्षेत्र प्रभावित रहेगा, जबकि दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चांद बाग, बी-3 ब्लॉक यमुना विहार और टंकी रोड भजनपुरा में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

करावल नगर क्षेत्र में 11 केवी फीडर के मेंटेनेंस और एचवीडीएस नेटवर्क की मरम्मत कार्य के चलते यहां कि कई कॉलोनियों में बिजली बंद रहेगी। इसमें हर्ष विहार, मंडोली, जोहरीपुर, गोकुलपुरी, शिव विहार और तुकमीरपुर जैसे इलाके शामिल रहेंगे। यहां की ज्यादातर जगहों पर सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे या दोपहर 2 बजे तक बिजली की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

लक्ष्मी नगर और आसपास के इलाकों में भी सब-स्टेशन मेंटेनेंस और फीडर मेंटेनेंस के कारण कल बिजली कटौती की जाएगी। विश्वकर्मा पार्क, गुरु रामदास नगर, रमेश पार्क, नारायण नगर और ललिता पार्क सहित कई कॉलोनियों में दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक बत्ती गुल रहेगी।

इसके अलावा पुरानी दिल्ली के दरीयागंज में जीबी पंत अस्पताल के आसपास, चांदनी चौक, करोल बाग के संत नगर इलाके, पहाड़गंज, पूर्वी दिल्ली में कड़कड़डूमा के आनंद विहार क्षेत्र, मयूर विहार एक्सटेंशन के कुछ हिस्सों में भी सुबह से दोपहर तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

DIVISIONTIME(HRS)REASONAREA
कृष्णा नगर14:30-16:30ACB रिप्लेसमेंटCHANDER NAGAR BLOCK C-PANDIT PARK-KRISHNA NAGAR,BLOCK B-GHONDALI-KRISHNA NAGAR,JHEEL-GHONDALI-KRISHNA NAGAR,BLOCK C-GHONDALI-KRISHNA NAGAR,
यमुना विहार14:00-17:00नेटवर्क अपग्रेडेशन वर्कB-D & E-BLOCK-CHAND BAGH,BLOCK B3-YAMUNA VIHAR,TANKI ROAD-C-BLOCK BHAJANPURA,
कृष्णा नगर11:30-14:30सिविल वर्कOLD GEETA COLONY-BLOCK 8A,
यमुना विहार11:00-13:00नेटवर्क अपग्रेडेशन वर्कBLOCK B-MANUJPUR-BHAJANPURA,
करावल नगर12:00-15:0011KV फीडर की मेंटेनेंस एक्टिविटीBLOCK A-A-3-HARSH VIHAR-MANDOLI,JAWHAR NAGAR-IND. AREA-NEAR GALI NO 5,KHAJANI NAGAR-JOHRIPUR-GOKULPURI,KARDAM FARM-GOKULPURI,
कृष्णा नगर10:00-12:00सिस्टम इम्प्रूवमेंट वर्कRADHE SHYAM PARK-SWASTHYA VIHAR-LAKSHMI NAGAR,MAUSAM VIHAR-SWASTHYA VIHAR-LAKSHMI NAGAR,GOVIND PURA OLD-SWASTHYA VIHAR-LAKSHMI NAGAR,SUKH VIHAR-SWASTHYA VIHAR-LAKSHMI NAGAR,RADHE SHYAM PARK EXTN.-SWASTHYA VIHAR-LAKSHMI NAGAR,OLD BRIJPURI-SWASTHYA VIHAR-LAKSHMI NAGAR,JITAR NAGAR BLOCK A-GAGAN VIHAR-JAGATPURI,BLOCK J-JAGATPURI,BLOCK D-BALDEV PARK EAST-JAGATPURI,JITAR NAGAR BLOCK C-GAGAN VIHAR-JAGATPURI,
कृष्णा नगर10:00-13:00सिस्टम इम्प्रूवमेंट वर्कOLD SEELAMPUR,RAGHUBARPURA NO 2-SEELAMPUR,
यमुना विहार11:00-14:00HT मीटर टेस्टिंगZERO PUSTA-USMAN PUR,
जीटी रोड11:00-14:00नई केबल कनेक्ट करने के लिएBLOCK D-MANSAROWAR PARK-SILAMPUR,BLOCK C-MANSAROWAR PARK-SILAMPUR,BLOCK B-MANSAROWAR PARK-SILAMPUR,SUDARSHAN STEEL ROLLING MILL-RAM NAGAR EAST-SILAMPUR,RAM NAGAR-SILAMPUR,
लक्ष्मी नगर14:30-16:3011KV फीडर का प्रिवेंटिव मेंटेनेंसSABOLI COLONY-MANDOLI,SABOLI VILLAGE-MANDOLI,BLOCK H-SEWA DHAM-MANDOLI,BLOCK A-A-3-HARSH VIHAR-MANDOLI,BLOCK A-VILLAGE SABOLI-MANDOLI,SEWA DHAM-MANDOLI,PRATAP NAGAR- RADHA VIHAR-MANDOLI,VILLAGE SABOLI-SABOLI COLONY-MANDOLI,AMBEDKAR COLONY-JOHRIPUR-GOKULPURI,BLOCK CN-AMBIKA VIHAR BLOCK - B&C-SHIV VIHAR,BLOCK C-SHIV VIHAR-PH-1,BLOCK D-DLF ANKUR VIHAR-KARAWAL NAGAR,BLOCK R-PATEL VIHAR-SHIV VIHAR,BLOCK D-SHIV VIHAR,BLOCK D-WEST KARAWAL NAGAR,BLOCK CN-AMBIKA VIHAR BLOCK - B&C-SHIV VIHAR,BLOCK N-VISHWAKARMA PARK-LAKSHMI NAGAR,BLOCK F-VISHWAKARMA PARK-LAKSHMI NAGAR,BLOCK J-VISHWAKARMA PARK-LAKSHMI NAGAR,BLOCK J & K-NARAYAN NAGAR-LAKSHMI NAGAR,RAMESH PARK-LAKSHMI NAGAR,VISHWAKARMA PARK-LAKSHMI NAGAR,GURU RAMDAS NAGAR-LAKSHMI NAGAR,RAMESH PARK-NARAYAN NAGAR-LAKSHMI NAGAR,BLOCK C-LALITA PARK-LAKSHMI NAGAR,A BLOCK PART-3-POCKET-3-PUSTA-1,A-BLOCK-POCKET-4 & 5-ZERO ( 0 ) PUSTA,D2 & D-3 BLOCK-PUSTA 3-1/2-SONIA VIHAR,D 1 BLOCK-MR PUBLIC SCHOOL-D1-BLOCK-SONIA VIHAR,E-2 & E3 -E4 BLOCK-PUSTA-4-SONIA VIHAR,
यमुना विहार14:20-16:2011KV फीडर का प्रिवेंटिव मेंटेनेंसVIJAY PARK-YAMUNA VIHAR,MAUJ PUR COMPLEX 1,NORTH GHONDA,
करावल नगर14:00-17:00HVDS नेटवर्क का प्रिवेंटिव मेंटेनेंसSHIV VIHAR PH 10 GN 1 A BLK:PM,
करावल नगर11:00-14:00HVDS नेटवर्क का प्रिवेंटिव मेंटेनेंसBLOCK Z-O & P BLOCKS SHIV VIHAR KARWAL NAGAR,SHIV VIHAR,BLOCK U-SHIV VIHAR,BLOCK Q-SHIV VIHAR,BLOCK V-O & P BLOCKS SHIV VIHAR KARWAL NAGAR,BLOCK Q-SHIV VIHAR,
दरियागंज11:00-14:0011KV फीडर का प्रिवेंटिव मेंटेनेंसGOVIND BALLABH PANT HASPITAL-LN JPN COLONY-AJMERI GATE,
पटेल नगर10:30-13:3011KV सबस्टेशन का प्रिवेंटिव मेंटेनेंसRAJENDRA BHAWAN-RAJENDRA PLACE-RAJENDRA NAGAR,
करावल नगर10:30-13:30HVDS नेटवर्क का प्रिवेंटिव मेंटेनेंसBLOCK Q-SHIV VIHAR,BLOCK H-SHIV VIHAR,BLOCK Q-SHIV VIHAR,
कृष्णा नगर10:30-12:30लोड बैलेंसिंगNEW GOVIND PURA-JAGATPURI,BALDEV PARK-JAGATPURI,
लक्ष्मी नगर10:30-13:3011KV सबस्टेशन का प्रिवेंटिव मेंटेनेंसHIMVARSHA APARTMENT-MOTHER DAIRY-INDRAPRASTHA EXTENSION LNR,
शंकर रोड10:30-13:3011KV सबस्टेशन का प्रिवेंटिव मेंटेनेंसALFA SPICE-SAT NAGAR-KAROL BAGH,BLOCK_8A-SANT NAGAR-KAROL BAGH,P & T COLONY-SAT NAGAR-KAROL BAGH,TELEPHONE EXCHANGE-SAT NAGAR-KAROL BAGH,SHAMSHAN GHAT-SAT NAGAR-KAROL BAGH,
वसुंधरा एन्क्लेव10:30-13:3011KV सबस्टेशन का प्रिवेंटिव मेंटेनेंसD-101 TO 104- 201T-CHILLA-NAGARJUNA APPARTMENT- BLOCK D-NEW ASHOK NAGAR,CHILLA-NAGARJUNA APPARTMENT- BLOCK E-NEW ASHOK NAGAR-VASUNDHARA ENCLAVE,
करावल नगर10:30-13:3011KV सबस्टेशन का प्रिवेंटिव मेंटेनेंसB BLOCK-BRIJPURI-GOKULPURI,A BLOCK-BRIJPURI-GOKULPURI,F-BLOCK-CHAND BAGH,
करावल नगर10:30-13:0011KV फीडर का प्रिवेंटिव मेंटेनेंसBLOCK A-VILLAGE SABOLI-MANDOLI,BLOCK H-SHIV VIHAR,TUKMIRPUR-EXT.-SONIA VIHAR,TUKMIRPUR VILLAGE-SONIA VIHAR,E-BKOCK-SAMRAT GALI-GALI 8 OR 9,A BLOCK-DAYALPUR-SONIA VIHAR,BIHARIPUR EXT-NEAR CRPF CAMP-SONIA VIHAR,SHERPUR VILLAGE-BIHARIPUR-SONIA VIHAR,F BLOCK-SADATPUR-KHAJOORI,C BLOCK-VILLAGE DAYALPUR-SONIA VIHAR,BLOCK D-SADATPUR-NEHRU VIHAR,TUKMEERPUR VILLAGE-NEAR SHERPUR CHOWK-SONIA VIHAR,F BLOCK-DAYALPUR-SONIA VIHAR,B BLOCK-DAYALPUR-SONIA VIHAR,
यमुना विहार10:30-13:3011KV सबस्टेशन का प्रिवेंटिव मेंटेनेंसBLOCK E-SUBHASH MOHALLA-BHAJANPURA,BLOCK B4-YAMUNA VIHAR,BLOCK D-BHAJANPURA,
लक्ष्मी नगर10:30-13:3011KV सबस्टेशन का प्रिवेंटिव मेंटेनेंसHASANPUR DEPOT BLOCK A-MOTHER DAIRY-INDRAPRASTHA EXTENSION LNR,
कड़कड़डूमा10:15-13:1511KV सबस्टेशन का प्रिवेंटिव मेंटेनेंसSURYA NIKETAN-RISHAB VIHAR-ANAND VIHAR,SHYAM ENCLAVE-ANAND VIHAR,BAHUBALI ENCLAVE-ANAND VIHAR,
जीटी रोड10:15-13:1511KV सबस्टेशन का प्रिवेंटिव मेंटेनेंसMCD SCHOOL-LEPROCY COLONY DGN,BLOCK B-LEPROCY COLONY DGN TAHIR PUR,BLOCK A-LEPROCY COLONY DGN TAHIR PUR,BLOCK A-LEPROCY COLONY DGN TAHIR PUR,LEPROCY COLONY DGN,
चांदनी चौक10:03-13:0311KV सबस्टेशन का प्रिवेंटिव मेंटेनेंसGURUDWARA SISGANJ ROAD-CHANDNI CHOWK,
मयूर विहार I और II10:03-13:0311KV सबस्टेशन का प्रिवेंटिव मेंटेनेंसCL-CHILLA SARDA BANGAR VILLAGE-MAYUR VIHAR,MAYUR VIHAR EXTN.,
नंद नगरी10:03-12:0311KV सबस्टेशन का प्रिवेंटिव मेंटेनेंसHARSH VIHAR SUB STATION-POLICE FARM HOUSE-MANDOLI,
दरियागंज10:03-13:0311KV सबस्टेशन का प्रिवेंटिव मेंटेनेंसCHANDANI MAHAL-CHANDNI CHOWK,
पहाड़गंज10:00-13:0011KV फीडर का प्रिवेंटिव मेंटेनेंसDDA FLATS-MOTIA KHAN-SADAR BAZAR,SFS FLATS- MOTIAKHAN DUMP SCHEME-MOTIA KHAN-SADAR BAZAR,DDA FLATS- MOTIAKHAN DUMP SCHEME-MOTIA KHAN-SADAR BAZAR,
कृष्णा नगर10:00-13:0011KV सबस्टेशन का प्रिवेंटिव मेंटेनेंसKANTI NAGAR SOUTH-AZAD NAGAR,SHANKAR NAGAR WEST-AZAD NAGAR,

बिजली कंपनियों ने दिल्ली के आम उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें। अधिकारियों का कहना है कि मेंटेनेंस और अपग्रेडेशन का यह काम भविष्य में बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के वास्ते किया जा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Digpal Singh
Digpal Singh author

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी... और देखें

End of Article