यूपी चुनाव से पहले सपा में संग्राम...श्रावस्ती में बैठक बनी अखाड़ा, AIMIM ने ली चुटकी

श्रावस्ती से समाजवादी पार्टी के भीतर मचे घमासान की एक हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है। भिनगा स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित बैठक अचानक अखाड़े में तब्दील हो गई।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी में उथल-पुथल देखने को मिल रही है। पार्टी नेताओं के बीच आपसी तालमेल खराब होने से पार्टी को नुकसान होता दिख रहा है। कई नेता उपेक्षित महसूस करने पर पार्टी छोड़कर अन्य पार्टियों की ओर रुख कर रहे हैं। इसी बीच श्रावस्ती से समाजवादी पार्टी के भीतर मचे घमासान की एक हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है। भिनगा स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित बैठक अचानक अखाड़े में तब्दील हो गई। वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई और एक नेता के हाथ से जबरन माइक तक छीन लिया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब राजनीतिक गलियारों में बयानबाजी भी तेज हो गई है। AIMIM ने इस विवाद को लेकर सपा पर सीधा हमला बोला है।

Shravasti SP Internal Rift

श्रावस्ती में सपा की बैठक बनी अखाड़ा

दरअसल, श्रावस्ती के भिनगा स्थित सपा कार्यालय में स्नातक एमएलसी प्रत्याशी संजय त्रिपाठी के समर्थन में एक अहम बैठक बुलाई गई थी। मंच पर देवीपाटन मंडल प्रभारी व पूर्व कैबिनेट मंत्री यासिर शाह और खुद प्रत्याशी संजय त्रिपाठी मौजूद थे। बैठक शांतिपूर्ण तरीके से चल रही थी, तभी अपनी बात रखने के लिए आगे बढ़े सपा नेता के हाथ से दूसरे कार्यकर्ताओं ने जबरन माइक छीन लिया।

End of Feed