चंद्रशेखर आजाद ने सपा-कांग्रेस पर लगा दिया बड़ा आरोप, बोले- भाजपा को हराने के प्रति गंभीर नहीं दोनों पार्टियां

Chandrashekhar Azad on SP-Congress: आजाद ने कहा कि यह तर्क संविधान के खिलाफ है, क्योंकि संविधान के तहत सभी को चुनाव लड़ने का अधिकार है। कुछ दिन पहले एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए नवगठित सामाजिक परिवर्तन मोर्चा की ओर से चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया था।

Chandrashekhar Azad on SP-Congress: आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने रविवार को दावा किया कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराने के प्रति गंभीर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा का एकजुट होकर मुकाबला करने के लिए इन दोनों दलों के लिए सामाजिक परिवर्तन मोर्चा में शामिल होने के दरवाजे खुले हैं। नगीना से सांसद आजाद ने पीटीआई-भाषा को दिए साक्षात्कार में यह दावा भी किया कि मायावती के नेतृत्व वाली बहुजन समाज पार्टी पर लोगों का भरोसा कम हुआ है, जबकि उनकी आजाद समाज पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। आजाद ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के साथ अपने गठबंधन सामाजिक परिवर्तन मोर्चा को भाजपा की बी टीम बताए जाने के आरोपों को भी खारिज किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणी करने वालों को जनता जवाब देगी।

Chandrashekhar Ravan PTI

चंद्रशेखर रावण (फोटो साभार- PTI)

बी टीम के आरोप पर भड़के चंद्रशेखर आजाद

आजाद ने कहा कि यह तर्क संविधान के खिलाफ है, क्योंकि संविधान के तहत सभी को चुनाव लड़ने का अधिकार है। कुछ दिन पहले एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए नवगठित सामाजिक परिवर्तन मोर्चा की ओर से चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया था। आजाद ने कहा, हमने विपक्षी गठबंधन बनाने के लिए सभी दलों से संपर्क किया था। हमने उनके जिम्मेदार नेताओं को औपचारिक रूप से संदेश भी भेजे थे। जब भी यह मुद्दा उठा, हमने मीडिया के जरिए भी कहा कि हम भाजपा को रोकने के लिए मिलकर चुनाव लड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा, लेकिन जब हमें लगा कि वे ऐसा नहीं चाहते, तो हमने अलग गठबंधन बनाने का फैसला किया। क्योंकि इससे पहले बने गठबंधन भाजपा को रोकने में सफल नहीं हुए थे। आजाद ने कहा, हमने 2017 और 2022 के चुनाव देखे हैं। हमारा अनुभव बताता है कि भाजपा को उसके वोट प्रतिशत के आधार पर हराने के लिए उससे अधिक वोट प्रतिशत हासिल करना जरूरी है। इसलिए एक बड़ा गठबंधन बनना चाहिए था। यही हमारी इच्छा थी और जनता की भी मांग थी। लेकिन हम इसमें सफल नहीं हो सके, क्योंकि इन विपक्षी दलों में भाजपा को रोकने की इच्छाशक्ति ही नहीं है।

End of Feed