Influencer Manjeet Kaur Death: सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मनजीत कौर की मौत के मामले में चंडीगढ़ पुलिस की डीएसपी गुरजीत कौर का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि 'मृतका की मां कांता देवी 26 अगस्त को शिकायत दी थी कि मेरी बेटी को सेक्टर 34 से किडनैप करके तीन लोगों ने कुराली की तरफ ले जाकर उसको पेड़ से बांधकर उसको पेट्रोल डालकर जला दिया उसका इलाज पीजीआई में चल रहा था जहां उसकी मौत हो गई '
इंफ्लुएंसर मनजीत कौर की मौत (फाइल फोटो)
'पोस्टमार्टम कराया तो उसमें पता लगा कि वह गर्भवती थी'
डीएसपी गुरजीत कौर ने आगे कहा कि 'जब हमने पोस्टमार्टम कराया तो उसमें पता लगा कि वह गर्भवती थी साढ़े 3 महीने का भ्रूण था। मृतका की मां अभी हमारे पास नहीं पहुंची है हम तमाम सबूत को खंगाल रहे हैं अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है लेकिन हम आरोपियों के बहुत नजदीक पहुंच चुके हैं मोहाली पुलिस की तरफ से हमारे पास कोई जानकारी नहीं है यह 26 अगस्त को ही उसकी मां ने हमें अपना बयान दर्ज कराया है'
'तीन आरोपी मृतका मनजीत कौर के दोस्त थे'
उन्होंने आगे कहा कि 'जहां पर यह वारदात हुई है वह जगह अभी तक हमें नहीं पता है वाहन कौन सा इस्तेमाल किया गया यह भी हमें पता नहीं है सीसीटीवी फुटेज निकालने की हम कोशिश कर रहे हैं। रिंकू,पीन्दा और शुभी तीन आरोपी हैं उनके नाम और भी कुछ हो सकते हैं।'
TIMES NOW Navbharat पर यह भी पढ़ें: 2 महीने तक मौत से जंग, आखिर हारी पंजाबी इन्फ्लुएंसर मंजीत कौर; अपहरण-मारपीट के बाद आग के हवाले!, हत्या का केस दर्ज
मंजीत कौर की मौत के बाद अपहरण और हत्या का केस दर्ज
गौर हो कि चंडीगढ़ पुलिस ने 28 साल की पंजाबी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मंजीत कौर की मौत के बाद अपहरण और हत्या का केस दर्ज किया है। पंजाब के मोरिंडा के पास कथित तौर पर अपहरण और आग के हवाले किए जाने के लगभग दो महीने बाद PGIMER में बुरी तरह जलने के कारण उनकी मौत हो गई। कौर की मौत 26 अगस्त को चंडीगढ़ के पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER) में इलाज के दौरान हुई।उनकी मां, कांता देवी ने इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस से संपर्क किया और आरोप लगाया कि उनकी बेटी का 3 जुलाई की रात सेक्टर 34 से अपहरण कर मोरिंडा ले जाया गया था।
TIMES NOW Navbharat पर यह भी पढ़ें:किडनैप कर जिंदा जलाई गई थीं पंजाबी इंफ्लुएंसर Manjeet Kaur, टॉर्चर के 54 दिनों बाद हुआ निधन
'शहतूत के पेड़ से बांधा गया और आग के हवाले कर दिया'
शिकायत के मुताबिक शुभि और पिंडा नाम के दो परिचितों ने कथित तौर पर कौर को सेक्टर 34 में शराब की दुकान के पास मिलने के लिए बुलाया था। परिवार का आरोप है कि दोनों ने उन्हें जबरन कार में बिठाया और मोरिंडा की ओर ले गए, जहां उनके साथ मारपीट की गई, शहतूत के पेड़ से बांधा गया और आग के हवाले कर दिया गया।
