Delhi-NCR Pollution:स्वच्छ हवा के लिए बड़ा एक्शन! पराली प्रबंधन को लेकर CAQM ने कसी कमर; पंजाब-हरियाणा को सख्त चेतावनी

पराली जलाने की रोकथाम को लेकर वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने 25 और 26 सितंबर को पंजाब और हरियाणा के सभी जिलों के शीर्ष अधिकारियों के साथ दो अहम बैठकें कीं, जिनमें स्पष्ट निर्देश दिए गए कि इस बार पराली जलाने की एक भी घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Delhi Pollution: दिल्ली-NCR की दमघोंटू हवा से अब जनता को राहत मिलेगी। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने इस बार पराली जलाने पर "जीरो टॉलरेंस" नीति अपनाई है। पराली जलाने की रोकथाम को लेकर वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने 25 और 26 सितंबर को पंजाब और हरियाणा के सभी जिलों के शीर्ष अधिकारियों के साथ दो अहम बैठकें कीं, जिनमें स्पष्ट निर्देश दिए गए कि इस बार पराली जलाने की एक भी घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मोहाली में CAQM सेल स्थापित किया गया है जो निगरानी और समन्वय का केंद्र बनेगा, जबकि दोनों राज्यों में फ्लाइंग स्क्वॉड, CRM मशीनों की समीक्षा, किसान प्रशिक्षण और पराली प्रबंधन के ठोस उपायों को सख्ती से लागू किया जाएगा, ताकि “Zero Burning” का लक्ष्य सुनिश्चित हो सके।

Pollution

प्रदूषण (फोटो-Istock)

पंजाब और हरियाणा के डीसी-एसएसपी को सीधे निर्देश:

CAQM ने पंजाब के 23 और हरियाणा के 22 जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक कर सख्त निर्देश दिए। फ्लाइंग स्क्वॉड की तैनाती से लेकर रियल टाइम मॉनिटरिंग तक की पूरी रणनीति तैयार की गई है।

End of Feed