चण्डीगढ़

पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता, बब्बर खालसा के आतंकी पिंडी को अबू धाबी से लाया गया भारत

अबू धाबी से बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी परमिंदर सिंह उर्फ पिंडी को भारत लाया गया है। पंजाब पुलिस ने विदेश मंत्रालय और यूएई अधिकारियों के सहयोग से इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पिंडी का सीधा कनेक्शन कुख्यात आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा और हैप्पी पासिया से माना जाता है।

Image

परमिंदर सिंह उर्फ पिंडी को भारत लाया गया

बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी परमिंदर सिंह उर्फ पिंडी को अबू धाबी से भारत लाया गया है। वह कुख्यात आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा और हैप्पी पासिया का करीबी सहयोगी है। वह पंजाब में कई गंभीर वारदातों में शामिल रहा है। पंजाब पुलिस की मांग पर पिंडी पर रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। जिसके बाद विदेश मंत्रालय और यूएई अधिकारियों के सहयोग से पंजाब पुलिस की टीम ने कानूनी प्रक्रिया पूरी की और उसे सफलतापूर्वक भारत लाया गया।

गुरदासपुर-बटाला में पिंडी का आतंक

आतंकी परमिंदर सिंह उर्फ पिंडी का आतंक पंजाब में गुरदासपुर और बटाला क्षेत्र में फैला हुआ था। पेट्रोल बम हमला, हमले और रंगदारी जैसी संगीन वारदातों में वह शामिल रहा है। पंजाब में बटाला पुलिस की मांग पर रेड कॉर्नर नोटिस (RCN) जारी किया गया था। जिसपर तुरंत कार्रवाई करते एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम 24 सितंबर को अबू धाबी के लिए रवाना हुई।

अप्रैल 2024 में हैप्पी पासिया को FBI ने किया अरेस्ट

अबू धाबी में पंजाब पुलिस की टीम ने भारत सरकार के विदेश मंत्रालय और यूएई अधिकारियों के सहयोग से सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी की। जिसके बाद पुलिस टीम आरोपी को भारत लेकर लौट आई। परमिंदर सिंह का सीधा संबंध बब्बर खालसा इंटरनेशन (BKI) प्रमुख हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा और हैप्पी पासिया से सामने आया है। जानकारी के अनुसार, अप्रैल 2024 में अमेरिका की जांच एजेंसी FBI ने हैप्पी पासिया को गिरफ्तार किया था। रिंदा और पासिया पंजाब में 13 से ज्यादा ग्रेनेड हमलों में शामिल रहे हैं

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article