Youtuber Jyoti Malhotra: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत मे पाकिस्तान के जासूसों पर एक्शन बढ़ा दिया गया है। इसी बीच हरियाणा की फेमस यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान से जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ज्योति पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी को संवेदनशील जानकारी देने का आरोप लगे हैं। बता दें कि ज्योति मल्होत्रा साल 2023 में पाकिस्तान गई थी, वहीं से उसका संपर्क पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों से हुआ। ज्योति मल्होत्रा 'ट्रैवल विद जो' यूट्यूब चैनल चलाती है। फिलहाल, इस मामले में अब तक पंजाब के मलेरकोटला और हरियाणा से 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ज्योति मल्होत्रा के इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर ज्यादातर वीडियो पाकिस्तान ट्रैवल के हैं।
यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा गिरफ्तार
पाकिस्तानी अधिकारी के संपर्क में थी यूट्यूबर
आरोप है कि ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तान हाई कमिशन में कार्यरत दानिश नाम के अधिकारी के संपर्क में थी और दानिश ने इसे पाकिस्तान भी भेजा था। इसी दौरान वह पाकिस्तान के कुछ लोगों के संपर्क में आई और कई खुफिया जानकारी पाकिस्तान में इंटेलिजेंस के अधिकरियो के साथ शेयर कर रही थी। जानकारी के मुताबिक, यूट्यूबर 2 साल में 3 बार पकिस्तान जा चुकी है। इस दौरान वह चाइना, यूएई, बांग्लादेश, भूटान औऱ थाईलैंड भी जा चुकी है। भारत आने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से जानकारी सांझा कर रही थी। ज्योति को कहा गया कि पाकिस्तान के बारे में यूट्यूब चैनल पर पॉजिटिव पिक्चर पेश करे।
लेकिन पंजाब पुलिस ने मलेरकोटला से गजाला और उसके साथी को गिरफ्तार किया तो उनसे पूछताछ में ज्योति समेत पकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे लोगों के नाम उजागर हुए। गजाला का काम था दानिश से पैसे लेकर जासूसी कर रहे लोगों तक पैसा भेजना। गजाला के साथ यामीन मोहम्मद को भी पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया था। यामीन मोहम्मद भी दानिश से सम्पर्क था
कौन-कौन गिरफ्तार
कैथल से देवेंद्र सिंह नामक युवक की गिरफ्तारी हुई है को पटियाला में पढ़ता था और यह भी सिख जत्थे के साथ 2024 मे पकिस्तान गया था, वहां ये पाकिस्तान खुफिया एजेंसी के सम्पर्क में आया। जिन्होंने, इसके रहने खाने का इंजताम किया और हनी ट्रेप में फंसा था। इसने पटियाला कैंट की तस्वीरे और वीडियो साझा की थी। इसके इलावा अरमान नाम के व्यक्ति को नूह से गिरफ्तार किया गया है जो 6 महीने पहले दानिश के सम्पर्क में आया था। इसको पैसे का लालच दिया गया और कुछ सिम कार्ड भी दानिश ने दिये थे। इसने डिफेंस एक्सपो की तस्वीरे पाकिस्तान को साझा की थी। अरमान भी दानिश से पैसे लेकर दूसरे जासूसों को पहुंचाता था।
